विविध ख़बरें

बबीता सिंह छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस में संयुक्त महामंत्री नियुक्त

चिरमिरी-छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त महासचिवों की सूची जारी कर दी गयी हैं जिसमें एमसीबी जिले से तेज़तर्रार महिला नेत्री बबीता सिंह को छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस संगठन में संयुक्त महासचिव की जिम्मेदारी मिली हैं।एआईसीसी महासचिव प्रभारी छत्तीसगढ़ कु० सैलजा द्वारा हस्ताक्षरित प्रदेश के लिए 70 सदस्यीय संयुक्त महासचिवो की प्रतिष्ठापूर्ण सूची में जगह बनाने वाली बबीता नवीन एमसीबी जिले से इकलौती महिला नेत्री हैं जिन्हें हालिया जारी सूची में संयुक्त प्रदेश महासचिव का दायित्व मिला।चिरमिरी महापौर पद की मुख्य दावेदार रही बबीता वर्तमान में नगर निगम चिरमिरी की काँग्रेस पार्षद व छत्तीसगढ़ महिला काँग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सम्भाल रही।नवनियुक्त प्रदेश संयुक्त महासचिव बबीता सिंह ने अपनी नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत,कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत,उपमुख्यमंत्री टी.एस सिंहदेव काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बस्तर सांसद दीपक बैज व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में चल रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत प्रदेश में पुनःकाँग्रेस की सरकार बनेगी। बबीता सिंह के छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस में संयुक्त महासचिव नियुक्त होने पर स्थानीय विधायक डॉ विनय जायसवाल,काँग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व महापौर के डमरू रेड्डी,ओंकार पांडेय,वरिष्ठ काँग्रेसी प्रकाश तिवारी,नपाध्यक्ष प्रभा पटेल,काँग्रेस विधि प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सिंह,सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्रपाल सिंह माखीजा,हारून मेमन,पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी,युवक काँग्रेस जिलाध्यक्ष हाफ़िज मेमन,उपाध्यक्ष व्यंकटेश सिंह,बिरेन्द्र प्रताप सिंह,महेंद्र सिंह सोलंकी,जोशी डे, मनोज कुमार,सुरेंद्र कोरी,इंदुवती,काँग्रेस जिला सचिव श्रीकान्त सिंह,नीरज सिंह महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष नीता डे, आभा सिंह,सोनी चौहान,सविता समेत अन्यान्य काँग्रेस कार्यकर्ताओ ने हर्ष जताया।

Rafeek Memon

संपादक, इंडियन जागरण

Related Articles

Back to top button