मनेन्द्रगढ़

कांग्रेस महिलाओं को देगी 15000 रू. सालाना इसके लिए महिलाओं को फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी

मनेंद्रगढ़। दीपावली के शुभ अवसर पर लक्ष्मी पूजा के दिन कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिये “छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” लांच करने का निर्णय लिया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सयुक्त सचिव और महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष बबिता सिंह ने बताया कि हमारी सरकार बनने के बाद कांग्रेस प्रत्येक महिला को 15000 रू. प्रति वर्ष देगी। इसके लिये किसी महिला को फार्म भरने की आवश्यकता नही है
बबिता सिंह ने कहा कि हम महिलाओं को सशक्त स्वावलंबी बनाना चाहते है हम महिलाओं के परिवार को समर्थ स्वस्थ और शिक्षित भी बनाना चाहते है । हमारे घोषणा पत्र में इसका उल्लेख है । हम उनको सक्षम बनाने के लिये गृह लक्ष्मी योजना के साथ उनके खर्च में कटौती के लिये महतारी न्याय योजना में सस्ती गैस देंगे। उनके परिवारों को 10 लाख तक इलाज और उनके बच्चों के शिक्षा की व्यवस्था भी कांग्रेस की सरकार करेगी। हम महिला स्व सहायता समूह का कर्ज माफ कर महिलाओं को समर्थ बनायेंगे
ए आई सी सी द्वारा नियुक्त लोकसभा प्रभारी जयशंकर पाठक ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के लिए अनेक वादे किए है जैसे कि हर महिला को मिलेगा 15,000 रु. सालाना, सिलेंडर भरवाने पर 500 रु सीधै महिलाओं के खाते में, हर घर के लिए 200 यूनिट बिजली फ्री, स्व. सहायता समूहों का होगा कर्जा माफ बच्चों के लिए केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त जो सभी पूरे किए जाएंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि पिछले पांच वर्ष भी कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 10,000रु की वृद्धि, महिलाओं के लिए विशेष दाई – दीदी क्लीनिक मोबाइल स्वास्थ्य सेवा, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत एक वर्ष में 1.5 लाख महिलाएं एनीमिया मुक्त, महिला उद्यमियों को व्यापार / उद्यम हेतु 10-50 लाख रु. तक की आर्थिक सहायता व अन्य विशेष अनुदान, बिहान के अंतर्गत 20 लाख आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 1.85 लाख महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ा गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी ने आगे बताया कि आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बने ग्रामीण औद्योगिक पार्कों (RIPA ) में 1,50,000 से अधिक महिलाओं को रोजगार, महिला समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की बिक्री के लिए प्रदेशभर में सीजी मार्ट खोले गए स्व-सहायता समूहों की 10,000 महिलाएं मिशन क्लीन सिटी परियोजना से जुड़ीं, विभिन्न जिलों में बीसी सखी के रूप में 3,500 महिलाओं को रोजगार, जिला खनिज न्यास मद (DMF) नीति निर्माण में महिलाओं को ग्राम सभाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण राज्य महिला आयोग के बजट में 5 गुना वृद्धि, महिलाओं को लेकर कांग्रेस सरकार की प्रमुख योजनाएं जो आने वाले पांच सालो में भी चलेगी, दाई दीदी क्लीनिक योजना, महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, नई सुबह की योजना, स्व- आधार गृह योजना, स्वावलम्बन योजना, छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, महिला पुलिस स्वयं सेविका योजना जैसी योजनाएं लाकर महिलाएं सशक्त हुई है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने महतारी वंदन योजना के नाम पर फार्म भरवा कर कूड़े में फेकवा दिया यह माताओं, बहनों का अपमान कराना है। मिश्रा ने कहा हम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महिलाओं को अंधेरे में रखकर उनका मत हासिल करने के लिये फार्म भरवाने का षडयंत्र की निंदा करते है । भाजपा ने महिलाओं से फार्म भरवा कर उसे बेशर्मी पूर्वक कूडे कचरे में फेंक दिया। भाजपा का यह कृत्य महिलाओं के साथ असंवेदनशीलता है । उनकी भावनाओं से खेलना है साथ ही उनकी सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है। महिलाओं का मोबाईल नंबर फार्म में भरवा रहे उसको कूड़े में फेक रहे कोई लफंगा या बदमाश किस्म का व्यक्ति उनके मोबाईल पर फोन कर तंग करेगा तो इसकी जिम्मेदारी भाजपा लेगी यह बेहद ही निदंनीय है ।
मोदी की गारंटी के नाम से भाजपाईयों ने माता बहनों से फार्म में उनकी निजी जानकारी मोबाईल नंबर, आधार कार्ड कुछ फार्म में उनका एकाउंट नंबर, घर का पता लेकर उसे सड़को और कचरे के ढेर में फेंक कर महिलाओं के निजता का हनन किया है उनके जीवन को मान सम्मान को खतरा में डाला है। महिलाओं के उक्त नंबर और आधार कार्ड का दुरूपयोग असमाजिक तत्व कर सकते है। महिलाओ को सावधान रहने की आवश्यकता है। भाजपा के नेता कार्यकर्ताओं के बहकावे में आकर अपनी निजी जानकारी उन्हें न दे। भाजपा का यह फार्म अवैधानिक है इसकी गारंटी नहीं है। महिलाओं की निजी जानकारी भी सुरक्षित नहीं है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी लाभ प्राप्त करने के लिए इस तरीके का प्रलोभन दे रही है और लोगों से फर्जी फॉर्म भरवा रही है जबकि कांग्रेस का दवा स्पष्ट है कि सरकार बनते ही महिलाओं को लाभ मिलेगा इसके लिए उन्हें न कोई फर्जी फॉर्म भरने की आवश्यकता है ना कहीं भीड़ में खड़े होने की आवश्यकता है।

Rafeek Memon

संपादक, इंडियन जागरण

Related Articles

Back to top button