छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुनानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

जिला एम,सी,बीछत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने गुरुनानक देव की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। डॉ. महंत ने कहा कि गुरू नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरू थे। उनका जीवन और शिक्षाएं न केवल धर्म विशेष के लिए बल्कि पूरी मानव जाति को सही दिशा दिखाती है। इसलिए उनके जन्म दिवस को प्रकाश पर्व के नाम से जाना जाता है। गुरू नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन 1469 ई. में हुआ था। गुरू नानक देव ने मूर्ति पूजा का विरोध करते हुए, एक निराकार ईश्वर की उपासना का संदेश दिया था। उन्होंने तात्कालिक समाज की बुराईयों और कुरीतियों को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। डॉ. महंत ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन हर व्यक्ति को अपनी सामथ्र्य अनुसार दान करना चाहिए।