मनेन्द्रगढ़

जिले के स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों , गणमान्य नागरिक सहित स्कूली बच्चो ने लगाई दौड़ काफी संख्या में लोग रहे मौजूद

  • मनेन्द्रगढ़ जिला एम,सी बी,14 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी व पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने देश के शहीद जवानों को याद कर दीप प्रज्वलित कर स्वतंत्रता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। भगत सिंह तिराहा, बस स्टैण्ड से प्रारंभ होकर जिला स्तरीय ध्वजारोहण स्थल आमाखेरवा खेल मैदान मनेंद्रगढ़ में समाप्त हुई। इस अवसर पर अनिल केशरवानी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व हमें याद दिलाता है कि हमारे पूर्वजों ने इस आजादी के लिए कितनी कुर्बानियां दी हैं। तिरंगा झंडा उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता और हमारी एकजुटता का प्रतीक है। हमारे पुरखों के लंबे संघर्ष के बाद हमें स्वतंत्रता मिली है, जो उन्होंने विरासत के रूप में हमें सौंपी है। उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा देश के प्रति प्रेम एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य है इस मौके पर उन्होंने ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और तिरंगा फहराना, स्वतंत्रता सेनानियों,वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने, देश के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई,पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह नें अपने संबोधन में उन्होंने स्कूली बच्चों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पर्व पर संकल्प करें कि स्वतंत्रता के मूल्यों को समझते हुए हम देश को आगे ले जाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। इसके लिए जरूरी है आप सभी खूब मन लगाकर पढ़ें,और साथ में खेल के प्रति भी अपना रुझान मजबूत बनाएं। जिस भी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उसमें पूरे लगन से मेहनत करें। आपके योगदानों से ही देश की पहचान बनेगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ,संयुक्त कलेक्टर लिंगराज सिदार , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा,राहुल सिंह पूर्व कोषाध्यक्ष , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा मुख्य नगर पालिका अधिकारी इशहाक खान धिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन खेल अधिकारी गोपाल सिंह ने किया। सभी ने शपथ ली कि तिरंगा फहराकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करेंगे तथा भारत के विकास और प्रगति के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे।

Rafeek Memon

संपादक, इंडियन जागरण

Related Articles

Back to top button