मनेन्द्रगढ़

सुन्नी जामा मस्जिद हनफिया गौसिया, सुन्नी रजाए मुस्तफा कमेटी मनेन्द्रगढ़ जिला – एम. सी. बी. के चुनाव हेतू तिथि निर्धारित,,

मनेंद्रगढ जिला एम सी बी सुन्नी जामा मस्जिद हनफिया गौसिया, सुन्नी रजाए मुस्तफा कमेटी मनेन्द्रगढ़ जिला – एम. सी. बी. के चुनाव हेतू मनेंद्रगढ़ तहसीलदार द्वारा 15/02/2024 की तिथि निर्धारित की गई है।तहसीलदार मनेंद्रगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का दिनांक 27.01.2024 से 31.01.2024 तक ( समय 10 बजे से 4 बजे तक) रहेगा।
मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 01.02.2024 ( समय 10 बजे) किया जाएगा एवं दावा आपत्ति दिनांक 02.02.2024 से 05.02.2024 तक (समय 10 बजे से 4 बजे तक ) की जा सकती है।मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 06.02.2024 को होगा।नामांकन फार्म लेने एवं जमा करने हेतू दिनांक 07.02.2024 से 08.02.2024 तक 10 बजे से 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार दिनांक 09.02.2024 दोपहर 12 बजे तक नाम वापस लिया जा सकता है।चुनाव चिन्ह का आबंटन दिनांक 09.02.2024 समय दोपहर पश्चात किया जाएगा।

Rafeek Memon

संपादक, इंडियन जागरण

Related Articles

Back to top button