संकल्प से सिद्धि पखवाड़ा मण्डल कार्यशालाओं हेतु वक्ताओं की नियुक्ति जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले

मनेन्द्रगढ़. जिला एमसीबी
प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार, भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले द्वारा संकल्प से सिद्धि” अभियान के तहत आयोजित होने वाली मण्डल स्तरीय कार्यशालाओं के सफल संचालन एवं समन्वय हेतु मण्डलवार वक्ताओं की नियुक्ति की गई है।इस हेतु नागपुर मण्डल संजय सिंह जिला उपाध्यक्ष,
केल्हारी श्री मुकेश जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष, जनकपुर विरेन्द्र सिंह राणा जिला महामंत्री सरजू यादव जिला मंत्री श्रीमती जमुना पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष हसदेव जर्नादन साहू जिला उपाध्यक्ष रामलखन सिंह जिला महामंत्री चिरमिरी श्रीमती कविता दीवान जिला महामंत्री (महिला मोर्चा) व खड़गवा श्री द्वारिका जायसवाल पूर्व मण्डल अध्यक्ष, चिरमिरी को जिम्मेदारी दी गई है.इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले ने सभी नियुक्त वक्ताओं से आग्रह किया है कि वे संबंधित मण्डलों में समयबद्ध कार्यशालाओं का आयोजन सुनिश्चित करें तथा “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत पार्टी की योजनाओं, उपलब्धियों और संगठन की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाएं,भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान केंद्र सरकार के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित है