छत्तीसगढ़ मातृ शक्ति विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष बनी मोनिका सिंहविश्व हिंदू महासंघ मातृ शक्ति विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की इनकी नियुक्ति

मनेंद्रगढ़ जिला,एमसीबी,भरतपुर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं विधायक रेणुका सिंह की पुत्री अधिवक्ता मोनिका सिंह को विश्व हिंदू महासंघ छत्तीसगढ़ मातृ शक्ति विंग में प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। विश्व हिंदू महासंघ मातृ शक्ति विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष करिश्मा सिंह हाड़ा ने छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल की अनुशंसा पर मोनिका सिंह की प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली मोनिका सिंह सनातन धर्म के प्रचार प्रसार को लेकर लंबे समय से सक्रिय है। उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मोनिका सिंह ने अपनी नियुक्ति को लेकर महासंघ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि, जिस आशा और उम्मीद के साथ मुझे जो दायित्व सौंपा गया है उस पर मैं खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगी और मेरे द्वारा प्रदेश भर में सनातन धर्म व हिंदुत्व को लेकर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मोनिका ने आगे बताया कि विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा समय समय पर हिंदुत्व को लेकर कार्य किये जाते है और लोगो को जागरूक भी किया जाता है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक है, इससे पहले योगी आदित्यनाथ इस संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे है। वर्तमान में विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माँ कालका पीठाधीश्वर कालका जी मंदिर दिल्ली के महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत है। यह संघ कई वर्षों से हिंदुत्व के लिए कार्य कर रही है छत्तीसगढ़ मातृ शक्ति विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष पर नियुक्त हुई अधिवक्ता मोनिका सिंह ने लॉ से पोस्ट ग्रेजुएट किया है,सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहती है।अधिवक्ता मोनिका सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भरतपुर-सोनहत विधानसभा एवं उनके गृहग्राम में उनके समर्थकों एवं शुभचिंतको ने हर्ष जताते हुए विधायक रेणुका सिंह को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है