मनेन्द्रगढ़

विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया रंगों का त्योहार होली

मनेन्द्रगढ़ नगर के विद्यालय विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल मनेन्द्रगढ़ में नन्हे-मुन्नें बच्चों के द्वारा होली का त्योहार मनाया गया।
विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल मनेन्द्रगढ़ में आज रंगों का त्योहार होली मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के द्वारा होली पर विभिन्न प्रकार के मनमोहक ग्रीटिंग कार्ड बनाये गये। संस्था प्राचार्य श्रीमती इन्द्रा सेंगर ने बच्चों को संबोधित करते हुए होली के त्योहार का महत्व बताया गया। उन्होनें कहा कि होली का त्योहार अधर्म पर धर्म की जीत एवं प्रकृति के परिवर्तन के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। प्राचार्य श्रीमती इन्द्रा सेंगर ने बच्चों को सुरक्षित तरीके से रंग खेलने की सलाह दी और कहा कि जितना हो सके वे प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें एवं उनके द्वारा पानी का दुरूपयोग ना करने की भी सलाह दी। इसके उपरान्त संस्था प्राचार्य एवं शिक्षिकाओं के द्वारा सभी विद्यार्थियों को रंगों का तिलक लगाया गया। संस्था प्राचार्य ने संस्था की शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी तिलक लगा कर होली त्योहार की शुभकामनाएं दी।

Rafeek Memon

संपादक, इंडियन जागरण

Related Articles

Back to top button