मनेन्द्रगढ़

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक विधायक भरतपुर सोनहत,रेणुका सिंह को लड्डूओं से तौला,कार्यकर्ताओं ने रेणुका दीदी के नाम से नारे भी लगे

मनेन्द्रगढ़,जिला,एम,सी,बी इंडियन जागरण भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा विधायक रेणुका सिंह को लड्डूओं से तौला गया। उपस्थित भाजपा के लोगों और नागरिकों द्वारा रेणुका दीदी जिंदाबाद के नारे लगाए गये और एक बार फिर विधायक ने अपनी क्षेत्र की जनता आभार प्रकट किया,कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, महामंत्री वीरेंद्र सिंह राणा,रामप्रताप सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा उर्मिला नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र विश्वकर्मा,वार्ड पार्षद इरशाद अहमद, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू उर्मलिया, पार्षद मीरा यादव, शमा खान सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
माँ महामाया और भगवान हनुमान जी का किया दर्शन,चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर रेणुका सिंह नें नगर पंचायत खोंगापानी के लाइन दफाई स्थित माँ महामाया के दर्शन करने के बाद बीसीम के हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यकर्ताओं नें भेंट स्वरूप छायाचित्र सौंपा
वार्ड क्र.14 में भूतपूर्व पार्षद ने रेणुका सिंह को भेंट स्वरूप विधायक का छायाचित्र दिया छायाचित्र बनाने वाले कलाकार की विधायक रेणुका सिंह ने जमकर सराहना की

Rafeek Memon

संपादक, इंडियन जागरण

Related Articles

Back to top button