मनेन्द्रगढ़

जिले, एमसीबी,के चहुमुखी विकास के लिए स्थानीय निकायों में भाजपा का कब्जा जरूरी – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल।

मनेंद्रगढ़. जिला एमसीबी
जिले के दौरे में निकले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल झगराखाड़, मनेंद्रगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जनसमस्याओं सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान सबसे पहले हसदेव मंडल में पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता के निवास में क्षेत्र के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीयजनों से आत्मीय भेंट कर चाय पर चर्चा की और उनका हाल-चाल जाना, साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और विष्णु देव सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में उपस्थित लोगों से राय मशवरा किया वही आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भी स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं से भाजपा के पक्ष में जीत दिलाने के लिए पूरी मुस्तैदी से तैनात होने के गुर बताए उन्होंने आगे कहा कि इस बार चिरमिरी नगर निगम समेत नगर पालिका और नगर पंचायत में भाजपा का कब्जा चाहिए तभी क्षेत्र का चौमुखी विकास हो सकेगा बिहारी ने आगे कहा कि सुशासन सरकार के कार्यों एवं योजनाओं से ही क्षेत्र में खुशहाली छाई हुई है और इसे बरकरार रखने के लिए आने वाले चुनाव में कांग्रेस का सफाया करना आप लोगो की बड़ी जिम्मेदारी है। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता 100 – 100 के बराबर है। टिकट की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आप लोग बूथ स्तर, मंडल स्तर और जिले लेबल में आप के नाम की चर्चा हो ऐसा कार्य करे ताकि आपके टिकट को लेकर भाजपा संगठन आप ही को टिकट देने के लिए मजबूर हो। दौरा कार्यक्रम की अगली कड़ी में राजेश्वर सिंह के सुपुत्र विक्रम संग मोनिका के विवाह उपरांत उनके झगराखंड स्थित निवास पर पहुंचे और परिवारजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी वही मनेंद्रगढ़ पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस में सिद्ध बाबा सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत हुए। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों से विभिन्न विषयों पर बात की और उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और संगठन के अहम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Rafeek Memon

संपादक, इंडियन जागरण

Related Articles

Back to top button