मनेन्द्रगढ़

विधात्री सिंह का राजधानी रायपुर में हुआ सम्मान।
जिले का बढ़ाया मान सम्मान

मनेंद्रगढ एमसीबी। जिले के भरतपुर विकासखण्ड के ग्राम जनकपुर की बेटी और ग्राम अक्तवार की बहू विधात्री सिंह का राजधानी रायपुर में सम्मान किया गया। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच में विधात्री सिंह को गोल्डन पोएट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और मंच पर पुस्तक का भी विमोचन भी हुआ जिसमें विधात्री सिंह की कविता शामिल है इस अवसर पर विधात्री सिंह ने स्वरचित कविता पाठ भी किया। पेशे से शिक्षिका विधात्री सिंह एक नवाचारी शिक्षिका हैं और लेखनी में भी रुचि होने के कारण नित्य नई कविताएं लिखती हैं। विधात्री सिंह ने इस मौके पर कहा की लेखनी उन्होंने अपनी मां से सीखी तथा उनकी लेखनी को सही दिशा डॉ सपन सिन्हा ने दी। विधात्री सिंह ने आग्रह किया की राष्टभाषा हिंदी का उपयोग ज्यादा से ज्यादा किया जाये। राजधानी रायपुर में विधात्री सिंह को सम्मानित किये जाने पर पूरा जिला गौरान्वित है साथ ही उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Rafeek Memon

संपादक, इंडियन जागरण

Related Articles

Back to top button