सूरजपुर शासकीय उच्चतम माध्यमिक विद्यालय जिला स्तरीय बैठक का आयोजन शिक्षकों की प्रमुख मांग शिक्षकों की पेंशन और नई कार्यकारिणी का विस्तार

मनेन्द्रगढ़ जिला एम,सी,बी,प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ दिनांक 4 अगस्त को सूरजपुर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक,विद्यालय(बालक) सूरजपुर में किया गया। 1998 से 2004 के मध्य नियुक्त शिक्षकों के प्रमुख मांग पेंशन से सम्बंधित बैठक में कार्यकारिणी के विस्तार में सर्वसम्मति से चंद्रकेश मणि शर्मा व्याख्याता शा. उच्च.माध्यमिक विद्यालय कृष्णापुर को संभागीय मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया। साथ ही संकुल स्तरीय एवं ब्लाक कार्यकारिणी के गठन हेतु विकास खंडवार दायित्व दिया गया।विकासखंड सूरजपुर से ओमप्रकाश राजवाड़े ,विकासखंड प्रतापपुर से राजबली कुशवाहा ,विकासखंड, ओढ़गी से नसीम अली विकासखंड भैयाथान से कमला प्रसाद कुशवाहा , विकास खंड रामानुज नगर से चंद्रकेश मणि शर्मा को दायित्व दिया गया,प्रेम नगर विधानसभा एवं प्रतापपुर विधान सभा के विधायकों,को,ज्ञापनअविलम्ब देने पर सहमति बनी। प्रत्येक विकासखंड में विशेष सदस्यता अभियान चलाकर 1998 के सभी शिक्षकों को प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सदस्यता ग्रहण करवाना तथा सदस्यता शुल्क के रूप में 100 रु. व संघर्ष राशि ₹400पर सहमति बनी। प्राप्त राशि को ब्लॉक में ही रखना है और समय आने पर सब की सहमति से उसे खर्च करना। आज के बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उप प्रांताध्यक्ष दिनेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती रेहाना सुल्तान,संभागीय अध्यक्ष हजरत अली , कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष गुलाब देवांगन ओमप्रकाश राजवाड़े बेलभद्र देवांगन नीलमणि शर्मा रविंद्र सिंह , राजदेव भगत, कमला प्रसाद कुशवाहा राम यादव,मोहनलाल राजवाड़े, हृदय कुमार जायसवाल,देवधारी सिंह,रामनारायण,ईश्वर प्रताप सिंह रमेश जायसवाल,जगत राम महानदी कैलाश राम साहू,रामकिशोर यादव नईमुद्दीन अंसारी, कैलाश सिंह, बाल कृष्ण जायसवाल,श्रीमती विमला जायसवाल अशोक साहू,रामविलास साहू,सुखसाय सिंह अब्दुल करीम के साथ अन्य बहुत से शिक्षक उपस्थित रहे