भरतपुर

भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह 37 बिंदुओं में भरतपुर जनकपुर क्षेत्र विकास कार्य किया जाएगा

जिला,एम,सी,बी,विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 भरतपुर सोनहत की भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने क्षेत्र की जनता के लिए संकल्प पत्र लाया। यह संकल्प पत्र 37 बिंदुओं का है। रेणुका सिंह द्वारा जनकपुर में किए गए प्रेस वार्ता में बताया था कि क्षेत्र भ्रमण के बाद मैं अपना संकल्प पत्र लाऊंगी। मनेंद्रगढ़,घुटरा, केल्हारी, जनकपुर मार्ग से सीधी रेलवे स्टेशन तक नई रेलवे लाइन परियोजना की स्वीकृति के साथ रेल कॉरिडोर का विकास किया जाएगा विधानसभा क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायत में प्रवेश द्वारा बनवाए जाएंगे
3) विकासखंड मुख्यालयों में ग्रामीण प्रतिभावान खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन हेतु सर्व सुविधा युक्त खेल परिसर की स्थापना की जाएगी।
4) विकासखंड मुख्यालयों में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार हेतु रोजगार प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी।
5) भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में कृषि महाविद्यालय की स्थापना।
6) क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर महापुरुषों एवं स्थानीय समाज प्रमुखों की मूर्ति स्थापना एवं नामकरण किए जाएंगे।
7) केल्हारी में किसानों की सुविधा के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की स्थापना की जाएगी।
8) विधानसभा क्षेत्र के सुदूर अंचलों में पेयजल एवं विद्युत सुविधाओं का विस्तार,,9 विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई की सुविधाओं के विस्तार के लिए बांध एवं स्टॉप डैम का निर्माण की स्वीकृति की जाएगी।
10) स्थानीय ग्रामीण युवा एवं महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन हेतु लघु एवं कुटीर उद्योग की स्थापना की जाएगी।
11) विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत समस्त धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों सहित देवगुडी पूजा स्थलों का समुचित विकास किया जाएगा।
12) महेंद्रगढ़ कठौतिया से गोगरी जनकपुर तक दोहरी सड़क निर्माण की स्वीकृति।
13) एस.ई.सी.एल अकेली हॉल एरिया में विकास कार्यों के सफल संचालन एवं निवासरत जनमानस के प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को मूर्ति रूप देने की नई रीति का निर्धारण करना होगा।
14) विधानसभा क्षेत्र की समस्त कच्ची सड़क को पक्की सड़क बनाया जाएगा।
15) मनेंद्रगढ़ से बनारस के लिए सोनहत, रामगढ़ होते हुए नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया जाएगा।
17) विधानसभा क्षेत्र में पशुपालन डेयरी उद्योग की स्थापना एवं विकास।
18) भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के हाई स्कूल हायर सेकेंडरी एवं कॉलेज में ओपन जिम का निर्माण किया जाएगा।
19) विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की विशेष व्यवस्था के लिए सिकलिंग बीमारी से निजात हेतु समुचित व्यवस्था की जाएगी।
20) विधानसभा क्षेत्र के सुदूर अंचलों में संचार क्रांति के तहत मोबाइल टावरों की स्थापना करना।
21) हसदेव नदी पर एक बड़ा बांध निर्माण कर उसको क्षेत्र की जीवनदायनी बनाया जाएगा ।
22) ग्राम पंचायत केल्हारी को विकास खंड बनाया जाएगा।
23) नागपुर हाल्ट रेलवे स्टेशन को रेलवे स्टेशन का दर्जा दिया जाएगा।
24) विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा।
25) जनकपुर में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
26) 32 के वी लाइट की व्यवस्था जनकपुर में करवाया जाएगा।
27) कोटाडोल में स्कूल कॉलेज की स्थापना की जाएगी

28) पेयजल की समुचित व्यवस्था कल दफाई एवं मोहडा दफाई में की जाएगी।
29) चैनपुर में b.ed कॉलेज की स्थापना।
30) रेलवे फाटक नागपुर से रेलवे हाल्ट स्टेशन नागपुर तक सड़क निर्माण।
31) सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत में सत्संग कथा रामायण भागवत जैसे कार्यक्रमों के लिए भवन बने जाएंगे तथा मंडलियों को कीर्तन सामग्री वितरित की जाएगी।
32) ग्राम पंचायत कटगोड़ी में पेयजल की सुविधा हेतु पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा।
33) रावतसरइ से कुदरगढ़ पहुंच मार्ग तक डामरीकरण किया जाएगा।
34) कालरी क्षेत्र में निवासरत लोगों को पट्टा एवं आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी।
35) धार्मिक स्थल कछार केतकी झरिया, जोगीमठ सीतामढ़ी का सौंदरीकरण कर पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
36) सोनहत में कृषि महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
37) कुवांरपुर को पूर्ण तहसील का दर्जा।

Rafeek Memon

संपादक, इंडियन जागरण

Related Articles

Back to top button