श्री शारदा इंग्लिश मीडियम स्कूल चरवाही के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर गांव में निकाली रैली

मनेन्द्रगढ़,जिला,एम,सी,बी,केल्हारी हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायत चरवाही के श्री शारदा इंग्लिश मीडियम स्कूल से रैली निकाली गई। आज भी वनांचल छेत्रो में बहुत कम लोग ही 15 अगस्त, 26 जनवरी जैसे महत्वपूर्ण दिवस पर ध्वजरोहण करने जाते है जिस कमी को पूरा करने एवं ग्रामीणों में जागरूकता लाने प्राचार्य संजय जोगी और जिला पंचायत सदस्य दृकपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लिए वंदे मातरम व हर घर तिरंगा के नारे से गांव के हर गली, चौराहे गूंज उठी।
हर घर तिरंगा अभियान से नई पीढ़ी के साथ-साथ देश के सभी लोगो मे देश के प्रति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव और सम्मान बढ़ेगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाना है। हर घर तिरंगा’ अभियान के बाद ये संबंध ज़्यादा व्यक्तिगत हो सकेगा दोनों के बीच इस अभियान के साथ नागरिकों का तिरंगे के साथ रिश्ता और गहरा होगा नागरिकों में देशभक्ति की भावना इससे और प्रबल होगी इसी उद्देश्य के साथ श्री शारदा इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र-छात्राओं , प्राचार्य संजय जोगी, जिला पंचायत सदस्य दृकपाल सिंह, द्वारा रैली निकाल लोगो से की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने एवं प्रतिवर्ष ध्वजरोहण पर पूरे गांव को आने की अपील भी की गई,रैली श्री शारदा इंग्लिश मीडियम स्कूल से शुरू होकर गांव के हर गली, हर चौराहे से होकर वापस स्कूल पहुंची। प्राचार्य संजय जोगी और जिला पंचायत सदस्य दृकपाल सिंह के अगुवाई में सहायक शिक्षक छतवाल सिंह, सीमा पुरी, समेत अन्य शिक्षक, ग्राम पंचायत सरपंच पति शुभकरण सिंह रहे उपस्थित।