भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तरीय नवीन सदस्यता का शुभारंभ पार्टी के सभी वरिष्ठ रहे उपस्थित सभी ने लिया संकल्प प्रत्येक भूत का 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया

मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी,भारतीय जनता पार्टी का नवीन सदस्यता अभियान का जिले में शुभारंभ बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस सम्पन्न हुई जिसमे छत्तीसगढ़ के पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पा देवी पावले , जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी, एमसीबी जिला सदस्य्ता जिला संयोजक जमुना पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष डमरू बेहरा मौजूद रहे जिला संयोजक जमुना पाण्डेय ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भाजपा का सदस्य बनाने से हो चुका है। वंही पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पादेवी पावले ने प्रेस को सम्बोधित कर कही कि भाजपा के नियमों के अनुरूप सभी की पुरानी सदस्यता समाप्त हो जाती है इसके पश्चात सभी नए पुराने सदस्यों को फिर से भाजपा की सदस्यता लेना पड़ता है। भाजपा सदस्यता ग्रहण करने तीन प्रकार की सुविधाएं हैं पहले 8800002024 में कॉल करने से कॉल कट जाएगा व एसएमएस में सदस्यता क्रमांक के साथ लिंक आता है व ओटीपी पश्चात फार्म खुलता है जिसमें चाही गई जानकारी भरना होता है। किसी वरिष्ठ नेताओं के रेफरल कोड डालकर या उनके लिंक को टच करके अथवा उनका मोबाईल नंबर व नाम डालकर सबमिट करने से भाजपा की सदस्यता हो जाती है। यही विधि नमो एप से या क्यू आर कोड से भी अपनायी जाती है। जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने बताया कि यह कार्यक्रम संगठन की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होने वाला है। सदस्यता अभियान में अधिक-से-अधिक सदस्य बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता संकल्पित हैं,4 सितंबर को जिला इकाइयों जनता ,6 सितंबर को मंडल इकाइयों में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। पार्टी की सदस्यता के लिए बूथ स्तर पहुँचकर प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। तथा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में जबरदस्त उत्साह है छत्तीसगढ़ सदस्यता के मामले में अपना पुराना रिकॉर्ड जरूर तोड़ेगा।अभियान को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। अभियान सर्वस्पर्शी होगा,हर बूथ चाहे वह कितने भी दुर्गम क्षेत्र में हो, वहां से भी सदस्य बनाए जाएंगे, हर क्षेत्र हर समाज हर वर्ग के लोग ,युवा महिला बुजुर्ग सभी बड़ी संख्या में भाजपा के सदस्य बनेंगे,
इस कार्यक्रम में प्रदेश संगठन संगठन पवन साय, भाजपा नेता अनिल केशरवानी, प्रदेश जिला महिला मोर्चा श्रीमती चंपा देवी पावले, पूर्व मौलाना लाखन लालग्रीव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, इंदु पनेरिया, मुनमुन जैन, रीता आईच, राधा श्याम अग्रवाल, अरुणोदय पांडे, संजय सिंह, जनार्दन भंडारी, नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह, नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती सरोज यादव, बस्ती रामलखन सिंह, संजय सिंह, दृगपाल सिंह, डारिन्द्र विश्वकर्मा, उजीत नारायण, दीपक चौहट्टा, रामलाल साहू, विनोद गुप्ता, मनोज केशरवानी, संजय गुप्ता, प्रदीप वर्मा, अजय विश्वकर्मा, चंदन सिंह, संतोष गुप्ता, मृत्युंजय मुखर्जी, अंकुर जैन, आशीष मजूमदार, आनंद ताम्रकार, पूर्ण जसवाल, डेमोक्रेट ट्रिप, सत्यनारायण सिंह, महेंद्र पाल सिंह, एस मोदीन सिद्दीकी, रकजकुमार, रविगुप्ता, संतोष गुप्ता, सुशील सिंह, हिमांशू, धीरज मौर्य, हीरालाल मौर्य, पवन शुक्ला,श्रीमती आदर्श पटवा, श्रीमती कुमारी सिंह, रजनी तिवारी, गंगा सक्सेना, कमला मिश्रा, स्वाति मिश्रा मीनू सिंह, पूजा घोषाल सहित समिति के जिला व मंडल के सभी सदस्य मान्यता प्राप्त सदस्य, प्रदेश जिला, प्रदेश कार्यसमिति समितिगण, आकृति, सदस्य जिला,मोर्चा के अनुयायी, अवशेष,मंडल अध्यक्ष, अवशेष, शामिल अल्पसंख्यक गण, सदस्या अभियान के प्रमुख एवं सदस्य मीडिया, शोशल मीडिया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल कार्यकर्ता शामिल हैं। तथा जिला सांस्कृतिक कार्यकम का संचालन चिरमिरी मंडल के मंडल अध्यक्ष डमरू बेहरा तथा राष्ट्रगान व द्वारिका के सदस्य ने किया।