रायपुर

छत्तीसगढ़ चेम्बर ने माननीय श्री राम मोहन नायडू जी, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र प्रेषित कर रायपुर से सूरत (गुजरात) हवाई सेवा सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु निवेदन किया

रायपुर त्तीसगढ़ इंडियन जागरण चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष- राजेन्द्र जग्गी ,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि चेम्बर द्वारा आज दिनांक 5 सितंबर 2024 को राम मोहन नायडू , केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, नई दिल्ली को पत्र प्रेषित कर रायपुर से सूरत (गुजरात) हवाई सेवा सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु निवेदन किया गया।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने पत्र के माध्यम से बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा कपड़ा एवं सराफा बाजार है। रायपुर मार्केट में भारत द्वारा निर्मित सभी प्रकार के कपड़ा एवं सराफा का आयात एवं निर्यात होता है। सबसे ज्यादा सूरत (गुजरात) मंडी से व्यापार होता है। रायपुर से प्रतिदिन सूरत (गुजरात) के लिये काफी संख्या में व्यापारियों का आवागमन होता है। रायपुर के कपड़ा एवं सराफा व्यापारियों द्वारा इस हवाई सेवा हेतु लम्बे समय से मांग की जा रही है। रायपुर एवं सूरत के बीच हवाई सुविधा चालू होने से दोनों राज्यों के मध्य आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी, व्यापक स्तर में व्यापार होगा एवं नए रोजगारों का सृजन होगा जिससे अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी।पारवानी ने राम मोहन नायडू जी, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से अनुरोध किया है कि कपड़ा एवं सराफा व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए रायपुर से सूरत (गुजरात) के लिए नियमित हवाई सेवा उपलब्ध कराई जावे जिससे कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा कपड़ा एवं सराफा बाजार के साथ ही आम नागरिकों को भी इस हवाई सेवा का लाभ मिल सके।

Rafeek Memon

संपादक, इंडियन जागरण

Related Articles

Back to top button