मनेन्द्रगढ़

प्रदेश में अशांति और अराजकता को लेकर भाजपा ने किया पत्रकार वार्ताअशांति और अराजकता के लिए कांग्रेस लगाए गए आरोप

मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी राज्य में आज हम पचीसवां राज्योत्सव मना रहे है वहीं कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए प्रदेश में अशांति व अराजकता फैला रही है यह कहना है सरगुजा लोक सभा के पूर्व सांसद कमल भानसिंह का। सोमवार को स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व सांसद कमल भान सिंह, पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी संयुक्त रूप से कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में जहां भी अपराध और तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसकी जड़ में कांग्रेस है। हमारा यह स्पष्ट आरोप है कि कांग्रेस जान बूझ कर छत्तीसगढ़ को आग में झोंकना चाहती है। इसलिए पहले खुद अपराध को अंजाम देती है। षडयंत्र रचती है। फिर उस पर सरकार को घेरने में उसके बड़े नेता लग जाते हैं। उन लोगों ने कहा कि यह कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर पर तय हुई साजिश के तहत हो रहा है कि समूचे देश-प्रदेश को अराजकता में धकेल दो, फिर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करो। भय और आतंक का वातावरण निर्माण करो।छत्तीसगढ़ में भी हर आतंक और अपराध के पीछे कांग्रेस का ही खूनी पंजा है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार और छत्तीसगढ़ समेत तमाम राज्यों में हुए सफाये से अब जनता में प्रति बदले की भावना से भरी हुई है। वह समाज में अशांति फैलाने का काम कर रही है। उदाहरण स्वरूप उन्होंने दामाखेड़ा में हुये घटना में कांग्रेस के सरपंच पति का हाथ बताया इसी तरह बलौदाबाजार में किस तरह योजनाबद्ध तरीके से कलेक्टर और एसपी कार्यालय जलाये गये। इस प्रकरण में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव के साथ-साथ सैकड़ों कांग्रेसी जेल में बंद हैं।हाल ही में सूरजपुर में पुलिस अधिकारी की पत्नी और बच्चे की जघन्य हत्या करने वाला एनएसयूआई का जिला महासचिव था तथा एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष भी इस घृणित कृत्य में जिम्मेदार था। लोहारीडीह कांड में भी बार बार गाँव में अशांति फैलाने और दो समूहों को लड़वाने का काम कांग्रेस कर रही है। यही नहीं केशकाल में युवा कांग्रेस का ब्लॉक उपाध्यक्ष 500 रुपये के लाखों के नकली नोट के साथ पुलिस के गिरफ्त में है।इस घिनौने कृत्य पर भी कांग्रेस उल्टे चोर कोतवाल को डाँटे की तर्ज पर राजनीति कर रही थी। सवाल उठता है कि क्या ये अब अपनी गंदी राजनीति चमकाने के लिए नरसंहार आदि को भी प्रायोजित करने से बाज नहीं आ रहे हैं? यह प्रश्न निराधार तो नहीं लगता। अगर ऐसा है, जो कि लग रहा है तो साफ कहा जा सकता है कि कांग्रेस अब एक गिरोह में बदल चुकी है। कांग्रेस की इन कृत्यों को छत्तीसगढ़ कतई सहन नहीं करेगा। भाजपा की हमारी सरकार तो प्रदेश में हर कीमत पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कटिबद्ध है ही, हमारा संगठन भी लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस का मुकाबला करने को तैयार है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस की आपराधिक कृत्य के विरोध में सभी जिला मुख्यालय में पुतला दहन किया जायेगा। प्रेस वार्ता के दौरान चंपा देवी पावले, कमलभान सिंह, अनिल केशरवानी,संजय गुप्ता, राहुल सिंह उपस्थित रहे

Rafeek Memon

संपादक, इंडियन जागरण

Related Articles

Back to top button