मनेन्द्रगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया मनेंद्रगढ़ के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी,25 नवंबर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेन्द्रगढ़ के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। विधायक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने धान खरीदी केंद्र रतनपुर, बरदर, खड़गंवा और बड़ाबाजार केंद्रों का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी का जायजा लिया। विधायक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेते हुए समितियों में धान खरीदी प्रक्रिया का भी जायजा लिया। इस दौरान विधायक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने समितियों में धान बेचने आए किसानों को माला पहनाकर और श्रीफल देकर सम्मानित भी किया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही समिति प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि किसानों से 21 क्विंटल की दर से ही धान खरीदी की जाए। उन्होंने कहा कि 21 क्विंटल से कम धान खरीदी की शिकायत मिलने पर समितियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

Rafeek Memon

संपादक, इंडियन जागरण

Related Articles

Back to top button