मनेन्द्रगढ़

कांग्रेस पूर्व विधायक कोरिया अम्बिका सिंह देव संविधान संरक्षक अभियान आयोजित बैठक में उपस्थित हुई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी 4 दिसंबर शाम पौने चार बजे से शाम साढ़े 6: 30बजे तक कोरिया जिला की पुर्व विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संविधान संरक्षक अभियान कार्यक्रम की बैठक गोदरीपारा संगत भवन में सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, चिरमिरी क्षेत्र की कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बलदेव दास एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मंजीत सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान आने वाले नगरनिगम की चुनाव में अपने आप को महापौर का दावेदार माननेवाले कांग्रेस पार्षदगण एवं अन्य पदाधिकारी गण भाजपा सरकार के द्वारा किया जा रहा भारतीय संविधान की उलंघन एवं संविधान में आम जनता को दिया गया अधिकारों के बारे में अपने अपने वक्तव्य प्रस्तुत किया। जिसमें अशोक श्रीवास्तव ने प्रथम वक्तव्य रखते हुए बोले कि 26 जनवरी 1950 में हमारे देश की संविधान लागू हुआ है और इस कारण 26 नवंबर से 26 जनवरी तक 60 दिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर संविधान संरक्षक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जन जन को संविधान का मूल्य के बारे में सचेतन किया जाएगा। अंत में माननीया श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने गर्भ जोशी के साथ भाजपा सरकार के द्वारा किया जा रहा संविधान की उलंघन की बातें बताते हुए बोली की हमारे संविधान में पुलिस प्रशासन को किसी नाबालिग बच्चे को अकेले पुलिस थाने बुलाने का अधिकार नहीं है,पर बैकुंठपुर में पुलिस प्रशासन ऐसा कर रहे है।मंच संचालन मंजीत सिंह एवं सभा का समापन बलदेव दास के द्वारा आभार प्रदर्शन के रूप में किया गया, उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भारी संख्या में उपस्थित होने के लिए आभार प्रकट किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती अम्बिका सिंहदेव के साथ अशोक श्रीवास्तव, सुभाष कश्यप , बलदेव दास, मंजीत सिंह, अंजन मुखर्जी, गोपाल द्विवेदी, राकेश श्रीवास्तव, शिवांश जैन, श्री सोमनाथ दत्त,मो० शमसुद्दीन,नरेन्द्र कोहली, महिलाओं में सबसे पुराने महिला कार्यकर्ता श्रीमती मंजरी मुखर्जी एवं बड़े संख्या में कांग्रेसी महिला तथा अन्य कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित थे
रिपोर्ट — अंजन मुखर्जी, पत्रकार जी

Rafeek Memon

संपादक, इंडियन जागरण

Related Articles

Back to top button