जिला एमसीबी भारतीय जनता पार्टीके संगठन द्वारा शुक्रवार को प्रदेश भर के 171मंडलों में से लगभग आधे मंडलों के नए मंडल,अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है

मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी जिले के
दो विधानसभा क्षेत्र के 3 मंडलों के नए अध्यक्षों की,नियुक्तियां भी कर दी गई है जिसमें मनेन्द्रगढ़
विधानसभा में मनेन्द्रगढ़ मंडल का अध्यक्ष रोहित वर्मा को बनाया गया है। खड़गवां में धर्मपाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हसदेव मंडल में भाजपा संगठन ने पहली बार महिला बबीता सिंह को अध्यक्ष बनाकर सबको चौका दिया है वहीं चिरमिरी में पुरुषोत्तम सोनकर को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है,आपको बता दें की तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को भाजपा संगठन द्वारा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किये जाने थे।
पूर्व में बुथ स्तर पर संगठन के लिये कार्य कर रहे रोहित वर्मा को मनेन्द्रगढ़ मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसके बाद उनके साथियों और समर्थकों में खुशी की लहर है।
नव नियुक्त मनेन्द्रगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा ने भाजपा के सभी शीर्ष नेतृत्व और सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा की संगठन के कार्यकर्ताओं के विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। भाजपा का मंडल अध्यक्ष पद नहीं बल्कि एक दायित्व भी है। सभी को साथ लेकर संगठन व क्षेत्रहितों को सर्वोपरी रखा जाएगा। भविष्य में होने वाले पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा एक जुट होकर बेहतर प्रदर्शन करेगी