मनेन्द्रगढ़

76वें गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा जन आदर्श एजुकेशन सोसाइटी में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन,छात्र छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अतिथियों का मोहा मन।

मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ पूरे भारत देश में मनाया गया। एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ में भी गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम श्रीजन आदर्श एजुकेशन सोसाइटी के आमाखेरवा रोड स्थित संस्था के परिसर में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीमसेन सोनी ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान का गायन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी अतिथियों और छात्र छात्राओं को देश के 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीमसेन सोनी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई। शपथ के दौरान उन्होंने कहा है कि हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण, प्रभुत्व, संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक एवं गणराज्य बनाने का प्रयास करें।मुख्य अतिथि के उद्बोधन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य का लोकनृत्य भी प्रस्तुत किया गया। संस्था के बच्चों द्वारा देशभक्ति प्रस्तुति के माध्यम से गणतंत्र दिवस पर देश के शहीदों को नमन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तामिलनाडू से भारतनाट्यम, यूपी से कत्थक, केरला से कथकली, मणिपुरी से मणिपुरी नृत्य, पंजाब से भांगड़ा और गिद्दा, गुजरात से गरबा और डांडिया नृत्य, राजस्थान से घूमर डांस, आसाम से बिहू और उत्तरिया, महाराष्ट्र से लावणी, हिमाचल प्रदेश से नाती, कुल्लू डांस, हरियाणा से झूमर
धमाल डांस प्रस्तुत किया गया। जिनका बच्चों ने खूब
आनंद उठाया।कार्यक्रम के दौरान आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के संचालक रमेश सोनी ने अपने विचार रखते हुए कहा की हम सब जानते हैं कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इसी कारण हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अनुसार रिपब्लिक डे 2025 देश का 76वां गणतंत्र दिवस है। 26 जनवरी का मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली में कर्तव्य पथ (राजपथ) में होता है। राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं और रिपब्लिक डे परेड होती है। इस अवसर पर संस्था की सह संचालक श्रीमती संजू सोनी ने कहा की देश पूरे उल्लास के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। संविधान को लागू हुए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। कर्तव्यपथ पर शक्ति और संस्कृति की परेड हमारे सफल सफर की दास्तां सुनाने के साथ ही वतन पर कुर्बान होने वालों की याद भी दिलाती है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया। भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। इस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस देश की उपलब्धियों का उत्सव है। स्कूल और कॉलेजों में भी यह उत्सव मनाया जाता है और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं,इस अवसर पर इंस्टिट्यूट में आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया साथ ही जो रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए उनका पुरस्कार वितरण किया गया।
विजयी प्रतिभागियों में दिव्या राजवाड़े, मानसी गुप्ता, मनीष सिंह, लक्ष्मीनिया, रगीता, अर्जुन स्नेहा अल्फा सचिन नाजिया अंजलि नैंसी विश्वकर्मा मीना रोहन गणेश को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आदर्श ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन से संजय मिश्रा सरोज महिपाल सोहन यादव मनीष सिंह शालू यादव का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन संस्था की छात्रा आंचल सिंह द्वारा किया गया

Rafeek Memon

संपादक, इंडियन जागरण

Related Articles

Back to top button