मनेन्द्रगढ़

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 मनेंद्रगढ़ हेतु सेक्टर ,अधिकारी नियुक्त

मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी,10,फरवरी,2025,त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के दौरान मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन, आवागमन के रूट का सत्यापन, वल्नरेबिलिटि मैपिंग की कार्यवाही के तथा मतदान दलों पर प्रभावी नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने हेतु निम्न अधिकारियोें को विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ हेतु सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया जाता है। सेक्टर घाघरा के लिए डॉ. आर.बी.शर्मा पशु चिकित्सा अधिकारी को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 10 मतदान केंद्र शामिल हैं। सेक्टर केल्हारी हेतु शिवाकांत मिश्रा को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 8 मतदान केंद्र शामिल हैं। सेक्टर डुगला हेतु संजय लकड़ा को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 9 मतदान केंद्र शामिल हैं। सेक्टर कछौड़ हेतु संतोष तिवारी को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 8 मतदान केन्द्र शामिल है। सेक्टर मुसरा हेतु सुरेंद्र कुमार जयसवाल को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है। जिसके अन्तर्गत 11 मतदान केंद्र शामिल है। सेक्टर बिहारपुर हेतु सुशील कुमार तिवारी को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 8 मतदान केन्द्र शामिल है। सेक्टर कठौतिया हेतु डॉ. विनीत कुमार भारद्वाज को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 12 मतदान केन्द्र शामिल है। सेक्टर घुटरा हेतु धर्मेन्द्र कुमार कुर्रे को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 9 मतदान केन्द्र शामिल है। सेक्टर नागपुर हेतु श्रीकांत लांजेवार को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 10 मतदान केंद्र शामिल हैं। सेक्टर बरबसपुर हेतु डॉ. व्ही. आर.एस.बघेल को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 12 मतदान केंद्र शामिल है तथा सेक्टर सरभोका हेतु डॉ. कोमल प्रसाद राय को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 08 मतदान केंद्र शामिल है। सेक्टर सिरौली हेतु मोहन सिंह नागरे को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 10 मतदान केंद्र शामिल है। सेक्टर बंजी हेतु संतोष कुंवर को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 11 मतदान केंद्र शामिल है। सेक्टर लालपुर हेतु विरेन्द्र कुमार पाण्डेय को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 16 मतदान केंद्र शामिल है। सेक्टर भौता हेतु मनमोहन सिंह को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 6 मतदान केंद्र शामिल है। जिला महिला बाल विकास अधिकारी विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ तथा अनुविभागीय अधिकारी जलसंसाधन विभाग मनेंद्रगढ़, सहायक वनमंडल अधिकारी मनेंद्रगढ़ को रिजर्व सेक्टर अधिकारी के रूप में रखा गया है।
संबंधित सेक्टर अधिकारी नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के पश्चात् निर्धारित तिथि तक निर्धारित सेक्टरवार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदशील मैपिंग कर जानकारी निर्धारित प्रारूप में तैयार कर रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) मनेंद्रगढ़ के कार्यालय में निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।

Rafeek Memon

संपादक, इंडियन जागरण

Related Articles

Back to top button