मनेन्द्रगढ़

नव नियुक्त भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरज मौर्य ने प्रदेश एवं जिला संगठन के प्रति जताया आभार,

मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा,जिला अध्यक्ष चम्पादेवी पावले, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल,क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह सहित प्रदेश संगठन का जताया आभार
केल्हारी: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय रायपुर द्वारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष केल्हारी के नियुक्ति पत्र के जारी होते ही केल्हारी मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल व्याप्त है अधर में लटका मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी युवा नेता को मिलने से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है तो वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी ऊर्जावान नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष धीरज मौर्य की नियुक्ति पर खुशी जाहिर किए हैं
नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष धीरज मौर्य राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय में रहकर पढ़ाई पूरी करने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है तो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री का दायित्व का कुशल निर्वहन कर रहे हैं। बचपन से ही मां पिता का साया उठने के बावजूद दादी मां ने शिक्षा दीक्षा दिलाई,पारिवारिक पृष्ठभूमि बेहद कमजोर होने के बावजूद भाजपा के प्रति समर्पण देख पार्टी ने इन्हें कई जिम्मेदारी दी। हाल ही में संपन्न त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में भी बतौर चुनाव प्रभारी जिला पंचायत सदस्य में जीत दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाए,पत्रकारों के सवालों पर जवाब देते हुए नवनियुक्त भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरज मौर्य ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि अन्तिम से अन्तिम व्यक्ति नेतृत्व कर सकता है। प्रदेश एवं जिला संगठन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए नव नियुक्त भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरज मौर्य ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, जिला अध्यक्ष चम्पादेवी पावले, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सहित क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह एवं केल्हारी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। और आगे कहा है कि पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने हर जतन एवं प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं का सम्मान,संगठन हित प्राथमिकता होगा

Rafeek Memon

संपादक, इंडियन जागरण

Related Articles

Back to top button