मनेन्द्रगढ़

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के द्वारा प्याऊ घर का शुभारंभ राहगिरो को राहत के लिए

मनेंद्रगढ़ जिला एमसीबी जिला मुख्यालय में 9 अप्रैल, को प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी,पदेन जिला आयुक्त स्काउटस एवं गाइडस अजय मिश्रा के आदेशानुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी पदेन सहायक जिला आयुक्त स्काउट्स एंड गाइड्स सुरेंद्र कुमार जायसवाल एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद पांडे की उपस्थिति में जिला सचिव अशोक कुमार साहू के नेतृत्व में जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के मुख्यालय मनेद्रगढ़ में प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। जिला आयुक्त राजकुमार गुप्ता के द्वारा फीता काटकर प्याऊ का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर प्राचार्य श्री सत्येंद्र कुमार सिंह उदयभान मिश्रा डॉ विनोद कुमार पांडे टी विजय गोपाल राव श्री नारायण तिवारी कंचन सिंह गाइड कैप्टन श्रीमती एग्नेस आनंद दास श्रीमती सुशीला एक्का एवं विकासखंड सचिव जितेंद्र सिंह स्काउटर संतोष कुमार यादव राजेंद्र प्रसाद मिश्रा अजय कुमार एवं अविनाश ठाकुर ब्लॉसम एकेडमी के संचालक जसपाल सिंह एवं विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक संजय कुमार सेंगर उपस्थित रहे. इसके साथ ही विद्यालय के स्काउट एवं गाइड बड़ी मात्रा में उपस्थित रहे.

Rafeek Memon

संपादक, इंडियन जागरण

Related Articles

Back to top button