पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का हो रहा विरोध कांग्रेस पार्टी के लोगों ने किया ई,डी,पुतला, पुतला दहन

मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश,बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी को
लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेसियों का गुस्सा उफान पर है। जिले के मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में भी शनिवार को कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। जन्मदिन के दिन हुई चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय शहीद भगत सिंह चौक पर उग्र प्रदर्शन करते
हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पुतला जलाया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की तानाशाही और विपक्ष को दबाने की साजिश करार देते हुए कहा की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर राजनीतिक बदले की भावना से कार्यवाही की जा,रही है। प्रदर्शन के दौरान ईडी वापस जाओ, तानाशाही,नहीं चलेगी, चैतन्य को रिहा करो” जैसे नारों से भगत सिंह चौक गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं,को निशाना बनाना लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है पुतला,,दहन के दौरान उस समय हल्की झूमाझटकी की भी स्थिति बन गई जब पुलिस ने पुतले को जलाने से रोकने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं और पुलिस के,बीच तीखी बहस हुई और पुलिस ने पुतले को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेसी पुतला दहन करने में कामयाब रहे,,इस विरोध प्रदर्शन में भरतपुर सोनहत विधानसभा के पूर्व विधायक गुलाब कमरों, एमसीबी जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा मनेन्द्रगढ़ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी, वरिष्ठ अंग्रेजी रमेश सिंह एमसीबी जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू,जिला प्रवक्ता सौरव बंटी रैना नगर पालिका विपक्ष के नेता अनिल प्रजापति पार्षद गिरधर जायसवाल राजेश सिंह पूर्व सरपंच अमर सिंह पूर्व सरपंच अमोल सिंह ओमप्रकाश गुप्ता विष्णु दास शंभू दादा गोपाल गुप्ता चैनपुर के पांच अकरम मंसूरी अमित पुरी अमित पोद्दार अवधेश अग्रवाल साबिर खान राजू सोनी मिश्रा, प्रमोद पूर्व जनपद सदस्य रफीक मेमन सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र पाल मुखिया साबिर खान वरिष्ठ कांग्रेसी बलबीर सिंह अरोड़ा प्रतिनिधि राजा 4:00 बजे पाण्डेय,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हफीज मेमन,पार्षद स्वप्निल सिन्हा के साथ काफी संख्या में लोग शामिल रहे।