मनेन्द्रगढ़

विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल ने निकाला तिरंगा यात्रा

मनेन्द्रगढ़, जिला एम,सी,बी,नगर के विद्यालय विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी। शासन के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र जायसवाल,के,दिशा-निर्देशन में विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा आजादी के पावन पर्व के आगमन पर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा के संदर्भ में संस्था की प्राचार्या श्रीमती इन्द्रा सेंगर ने देश के इस गौरव प्रतीक तिरंगे के महत्व एवं आजादी प्राप्त करने के लिए हमारे स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीरों के संघर्ष के संबंध में विद्यार्थियों को बताया। संस्था के सचिव संजय सेंगर ने सभी विद्यार्थियों को देश के हमारे वीर-जवानों के साहसिक एवं समर्पण के बारे में बताते हुए कहा कि ये जवान किस प्रकार कही शून्य डिग्री सेल्सियश से भी नीचे तो कहीं 50 डिग्री सेल्सियश तापमान में रहकर भी हमारे देश भारत और इसके इस गौरव प्रतीक की रक्षा हेतु अपने प्राणों को भी बलिदान कर देते हैं। इसके उपरान्त संस्था के सभी विद्यार्थियों के साथ संस्था के सभी शिक्षकगण हर घर तिरंगा -घर-घर तिरंगा, भारत माता के जयकारे के साथ यह जयकारा फेरी विद्यालय से निकाल कर गुरूद्वारा चैक होते हुए हजारी चैक से शहीद स्मारक जय स्तम्भ चैक होते हुए नगर भ्रमण किया और वापस विद्यालय आये। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सराहनीय भूमिका रही।

Rafeek Memon

संपादक, इंडियन जागरण

Related Articles

Back to top button