मनेन्द्रगढ़

कलेक्टर ने ली रेटक्रॉस सोसाइटी की बैठक सभी रेडक्रॉस सदस्यों को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया

कोरिया जिला बैकुंठपुर जिला कलेक्टर सभा कक्ष में आयोजित रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक में कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने रेड क्रॉस की गतिविधियों सदस्यता अभियान रेड क्रॉस दवा दुकान ब्लड सेंटर एंबुलेंस के संचालन की निः क्षय मित्र अभियान सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर जानकारी ली गई बैठक में नवनियुक्त सदस्यों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया साथ ही अधिक से अधिक सदस्य बनाने हेतु प्रेरित करने को कहा कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं के रेड क्रॉस सोसाइटी जोड़ने की जानकारी ली उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को रेड क्रॉस की गतिविधियों से अवगत कराई जिससे उनके मन में सेवा एवं दान की भावना आई साथ ही उनके सक्रिय सहभागिता भी सुनुचित की जाए इसी तरह उन्होंने कॉलेज की छात्र-छात्राओं को भी प्रोत्साहित किए जाने की बात कही बैठक में डिप्टी कलेक्टर प्रियंका रानी गुप्ता सोनहत एसडीएम राकेश साहू जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रशांत सिंह रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य कृष्ण बिहारी जयसवाल, शैलेश शिवहरे ,महेंद्र वेद, डॉक्टर गौरव कांत बडेरिया ,नरेश सोनी, बसंत राय ,सुभाष सोनी, रवि गुप्ता ,आशीष बड़ेरिया, हिमांशु अवस्थी उपस्थित थे।

Rafeek Memon

संपादक, इंडियन जागरण

Related Articles

Back to top button