वी क्लब वृद्ध जनों का किया सम्मान क्लब के अध्यक्ष और सभी सदस्यों ने कहा इससे मन की प्रशंसा मिलती है

मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी क्लब ने वृद्ध जनों का सम्मान किया और उनके साथ पिकनिक जैसा माहौल बना कर समय बिताया।क्लब की अध्यक्ष श्वेता पोद्दार ने बताया कि हमारे क्लब के सभी सदस्य हमेशा ही वृद्धजनों का सम्मान करते हैं और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करते रहते हैं। इन गतिविधियों से हमें आत्मिक शांति भी मिलती है। समय-समय पर वृद्ध आश्रम भी जाते हैं और वहां खेलों का आयोजन करते हैं, उनकी पसंद का नाश्ता और जरूरी सामान भी प्रदान करते हैं,क्लब की सदस्य वर्षा जिनका सब्जेक्ट वृद्ध जनों की सेवा था, उनके मार्गदर्शन में सभी ने मिलकर वृद्ध जनों का सम्मान करने का संकल्प लिया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। इस अवसर पर, क्लब की एरिया ऑफिसर पम्मी अरोड़ा भी सबके साथ इस सेवा गतिविधि में शामिल थीं।श्रीमती अरोरा ने क्लब की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुये हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया.पिपरिया में वर्षा अग्रवाल के फार्म हाउस में वृद्धजन सेवा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्षा अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृद्ध जनों का सान्निध्य हमें जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को सिखाता है। वृद्ध हमारे समाज की अनमोल धरोहर हैं और उनके साथ समय बिताने से हमें उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिलता है।