जिला एमसीबी,बड़ा देव गोंड महासभा, समिति का गठन

मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी बडा देव गोंड.महासभा.(छ.ग.) समिति का गठन जिला एवं ब्लॉक का रानी दुर्गावती गोंडवाना भवन इमली गोलाई में श्री शरण सिंह मरपच्ची पूर्व अध्यक्ष के सभापतित्व में, श्री परमेश्वर सिंह मरकाम जी संरक्षक, श्री मदनसिंह नेताम,श्री अमोल सिंह मराबी जी सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्तिथि मे सम्पन्न हुआ।जिसमें खडगवाँ ब्लॉक, मनेन्द्रगढ़ ब्लाक के गोंड समाज के हित चिंतक माताएं, बंधु काफी संख्या में उपस्थित थे।सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी, डा.भीमराव अंबेडकर, शहीद बीर नारायण सिंह जी के छाया चित्र पर दीप,अगरबत्ती प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया।तत्पश्चात अतिथियों का बंदन लगाकर स्वागत किया गया।कमेटी चयन प्रक्रिया होने से पहले श्री शरण सिंह जी द्वारा समिति के संबंध मे विस्तार से बतायागया।इसके बाद जिला समिति का गठन प्रारंभ हुआ।जिसमें सर्व सम्मति से श्री सुजीत सिंह पोया कौडीमार को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।उपाध्यक्ष तीन चुना गया श्री नर्बदा सिंह सान्डिल्य कपरिया,श्री प्राण सिंह पावले लाई,श्री मोहर सिंह सुधाकर केरमा छिपछिपी, सचिव श्री देवन सिंह पावले शंकर गढ, सह सचिव श्री सम्मल सिंह मरपच्ची, कोषाध्यक्ष श्री राम प्रसाद सान्डिल्य, मीडिया प्रभारी नभाग सिंह ओयमा बंजी, प्रवक्ता श्री सरोधन सिंह मराबी, एवं सम्मनित सदस्यगण श्रीमती कृष्णा सिंह, फूलमती उईके, कौशिल्या पेनद्रो सिरौली, ईशवर सिंह मरकाम धवल पुर, ओमप्रकाश पोया मेन्ड्रा,शिवरतन मरकाम नवापारा ,किशुन सिंह मरकाम बुन्देली, प्रीतम सिंह उधना पुर को चुना गया।तत्पश्चात ब्लॉक ईकाई मनेन्द्रगढ़ बडादेव गोंड महासभा का गठन किया गया ।जिसमें श्री महेंद्र सिंह सरपंच लालपुर को सर्व सम्मति से विकास खंडअध्यक्ष मनोनीत किया गया।उपाध्यक्ष श्री मदन सिंह नेटी सिरौली, श्री शिवरतन सिंह मरकाम, सचिव श्री भूपेंद्र सिंह पोर्ते चिरईपानी, सह सचिव खेलावन सिंह मरकाम, कोषाध्यक्ष श्री बबन सिंह मरपच्ची, मीडिया प्रभारी देवकुमार सिंह पोया, प्रवक्ता श्री मती सुखमंती मरकाम सदस्य गण श्री भवन सिंह, बीर सिंह, बाबूराम पाराडोल,नर्बदा सिंह पोया पाराडोल बडका बहरा,जयसिंह ओयमा नारायण पुर, इन्द्र सेन सिंह, ग्यान सिंह लोहारी,लगन सिंह ,श्री मती सोनमती ,श्रवण सिंह बुन्देली,को सर्वसम्मति से बनाया गया।तत्पश्चात गौरव समाज के संभागीय अध्यक्ष श्री परमेश्वर सिंह मरकाम जी द्वारा जिला एवं ब्लॉक के नव निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों को बधाई शुभकामनाएं ग्यापित किया गया एवं बंदन पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री ब्राह्म सिंह मराबी के द्वारा किया गया इस अवसर पर समाज के लोग काफी संख्या में उपस्थित थे।