अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 ( राज्य स्तर) में अंबुजा विद्यापीठ रवान के छात्रों ने लहराया परचम*

*अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 ( राज्य स्तर) में अंबुजा विद्यापीठ रवान के छात्रों ने लहराया परचम*
रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट – 2026 में अंबुजा विद्यापीठ, रवान के विद्यार्थियों ने अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर कई प्रमुख पुरस्कार अपने नाम किए हैं। छात्र-छात्राओं की इस शानदार सफलता पर स्कूल प्रबंधन और पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
प्रतियोगिता में विद्यालय के होनहारों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा।
समूह गान : जूनियर वर्ग में विद्यालय के कक्षा 8वीं के छात्र-छात्राओं (अरज गुप्ता, गीतिका साहू, नाम्या वैद्य, कपिल दास और वंश साहू) ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, सीनियर वर्ग के समूह गान में भी विद्यालय की टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
निबंध लेखन : सीनियर वर्ग में शिवी बिजौरा और जूनियर वर्ग में पलक विश्नोई ने अपनी उत्कृष्ट लेखन शैली का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
भाषण : जूनियर वर्ग में आरना वर्मा ने अपनी प्रभावी वाक्पटुता से प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सीनियर वर्ग में जसलीन कौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।
चित्रकला: जूनियर वर्ग में कौस्तुभ साहू ने अपनी कलात्मक सोच के दम पर राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
काव्य पाठ : जूनियर वर्ग में अनय शर्मा ने अपनी रचनात्मक काव्य प्रस्तुति से द्वितीय स्थान हासिल किया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संजय कुमार पाण्डेय जी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को अपने आशीर्वचन दिए। उन्होंने छात्रों की कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



