
नपा अध्यक्ष से मुलाकात कर अतिक्रमण हटाने सहित बाहरी दीवार की सजावट हेतु सौपा ज्ञापन
रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
बलौदा बाजार।
स्थानीय मुख्य मार्ग स्थित नयन दास स्मृति स्थल के बाहरी दीवार पर सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर शिकायत करने नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन से समाज प्रमुखों ने मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की गई, मांग में यह भी कहा कि दीवार को स्वच्छता संबंधी संदेश व कलात्मक कलाकृति से सुसज्जित किए जाने की मांग भी रखी गई, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने समाज प्रमुखों एवं नयन दास महिलांग स्मृति स्थल के संचालन करता प्रतिनिधियों की मांग के अनुरूप कार्रवाई किए जाने अस्वस्थ किया गया, ज्ञापन सौंपने के दौरान नगरपालिका के उपाध्यक्ष जितेंद्र महाले,सभापति जितेंद्र डड़सेना,कन्हैया सेन, पार्षद रोहित साहू, पार्षद प्रतिनिधि शशि भूषण शुक्ला भी उपस्थित थे।
नगर की सुंदरता के लिए मुख्य मार्ग में स्मृति स्थल के बाहरी दीवाल पर भित्ति सीमेंट आर्ट बनाए जाने से जन जागरूकता के साथ बाहरी अतिक्रमण हटाए जाने से मुख्य मार्ग में सुगम यातायात जन सामान्य को मिल सकेगी, इस दौरान ज्ञापन सौंप कर मांग पत्र प्रस्तुत करने के दौरान गुरु घासीदास एवं महंत नयन दास महिलांग विकास समिति के अध्यक्ष रोहित टंडन, सचिव ओम प्रकाश कोसले, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सोनवानी, के.एल.महिलांगे,
मोहन सोनकर, महेश घृतलहरे, राजेश कुर्रे, अशोक घृतलहरे, सहित समाज के अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।



