कबीरधाम (कवर्धा)समाचार

कवर्धा में ‘श्री राम लला कॉलोनी’ नामकरण बोर्ड का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

कवर्धा। जिला अस्पताल के पीछे स्थित कॉलोनी, जहां पिछले 15 वर्षों से नागरिक निवासरत हैं, का आधिकारिक नामकरण अब ‘श्री राम लला कॉलोनी’ के रूप में किया गया है। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कॉलोनी के नामकरण बोर्ड का विधिवत लोकार्पण किया।

लोकार्पण समारोह के दौरान कॉलोनी के निवासियों में खासा उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से कॉलोनी के लिए एक स्थायी नाम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतुल गुप्ता और वार्डवासियों ने नगर पालिका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए नाम और बोर्ड के स्थापित होने से क्षेत्र की पहचान मजबूत होगी और प्रशासनिक स्तर पर भी कॉलोनी को पहचान मिल सकेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड और कॉलोनी को सुव्यवस्थित पहचान दिलाना नगरपालिका का दायित्व है, और ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, नामकरण से न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक गौरव में वृद्धि हुई है, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Devdutt Sahu

देवदत्त साहू — संपादक, Indian Jagran (IndianJagran.in)। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय देवदत्त साहू समाचारों की तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं। राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार, स्थानीय घटनाक्रम और समसामयिक विषयों पर समाचारों के संपादन एवं प्रस्तुतीकरण में उनकी विशेष रुचि है।

Related Articles

Back to top button