रायपुरराजनीति और सामुदायिक कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत छत्तीसगढ़ के सभी सांगठनिक जिलों में 7 अक्टूबर को निकलेगी “सेवा ज्योति यात्रा”

मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, विधायक, केंद्रीय मंत्री सहित संगठन के पदाधिकारियों को उपस्थिति प्रभार का दायित्व सौंपा गया

*रायपुर।* शासन प्रमुख के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन-सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितम्बर से 18 अक्टूबर) का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार, 7 अक्टूबर को पूरे छत्तीसगढ़ के सभी सांगठनिक जिलों में एक साथ प्रातः 09:00 बजे “सेवा ज्योति यात्रा” निकाली जाएगी। इस व्यापक आयोजन हेतु प्रत्येक जिले में प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों व वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति का प्रभार तय किया गया है।

 

• रायपुर शहर व रायपुर ग्रामीण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री त्रय यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कण्डेय व अखिलेश सोनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, कार्यालय मंत्री अशोक बजाज तथा जिला प्रभारी राजेन्द्र शर्मा (शहर) व सुरेन्द्र पाटनी (ग्रामीण) प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

• बिलासपुर (शहर एवं ग्रामीण) : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय और यात्रा समिति सदस्य कमल गर्ग सम्मिलित होंगे।

• कवर्धा : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम अध्यक्ष मोना सेन, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल व जिला प्रभारी महेश वर्मा उपस्थित रहेंगे।

• भिलाई एवं दुर्ग : कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, जिला प्रभारी नंदन जैन एवं प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा शामिल होंगे।

• बेमेतरा : कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा एवं प्रदेश मंत्री संध्या परगनिया मौजूद रहेंगीं।

• मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी : कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा एवं प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर उपस्थित रहेंगे।

• बस्तर : कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया शामिल होंगे।

• जांजगीर-चाँपा : कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवन्त साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार एवं जिला प्रभारी रामदेव कुमावत उपस्थित रहेंगे।

• कोरबा : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं जिला प्रभारी कृष्णकांत चन्द्रा मौजूद रहेंगे।

• रायगढ़ : कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, राज्य भण्डार गृह निगम अध्यक्ष चन्दूलाल साहू एवं जिला प्रभारी प्रशांत सिंह सम्मिलित होंगे।

• बलरामपुर : कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम एवं जिला प्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा उपस्थित रहेंगे।

• मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा एवं जिला प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल मौजूद रहेंगे।

• जशपुर, सरगुजा एवं सूरजपुर : केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक रेणुका सिंह एवं विधायक गोमती साय सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। जशपुर में सुरेन्द्र बेसरा व जिला प्रभारी अमर सुल्तानिया; सरगुजा में गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव व जिला प्रभारी गोपाल साहू और सूरजपुर में जिला प्रभारी शिवनाथ यादव कमान सम्भालेंगे।

• गरियाबंद : राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा व सांसद रूपकुमारी चौधरी, खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी एवं जिला प्रभारी अमित चिमनानी शामिल होंगे।

• महासमुन्द : सांसद विजय बघेल, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही उपस्थित रहेंगे।

• बालोद : राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष नीलू शर्मा एवं बीज विकास निगम अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर उपस्थित रहेंगे।

• राजनांदगाँव : सांसद संतोष पाण्डेय, सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती उपस्थित रहेंगे।

• नारायणपुर : सांसद भोजराज नाग एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर शामिल होंगे।

• दन्तेवाड़ा : सांसद महेश कश्यप एवं प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय उपस्थित रहेंगे।

• सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सांसद राधेश्याम राठिया, राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा एवं जिला प्रभारी शंकरलाल अग्रवाल मौजूद रहेंगे।

• कोरिया: सांसद चिंतामणि महाराज, जिला प्रभारी ललन प्रताप सिंह एवं यात्रा समिति सदस्य अम्बिकेश केसरी मौजूद रहेंगे।

• बलौदाबाजार : पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा एवं जिला प्रभारी अमित साहू सम्मिलित होंगे।

• धमतरी : विधायक अजय चन्द्राकर, राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष केदार गुप्ता एवं सह-कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी उपस्थित रहेंगे।

• खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय तथा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने शामिल होंगे।

•काँकेर : विधायक नीलकण्ठ टेकाम, विधायक राजेश मूणत एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू उपस्थित रहेंगीं।

• कोण्डागाँव : विधायक लता उसेंडी, औषधीय पादप बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम एवं प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन उपस्थित रहेंगे।

• सुकमा : पूर्व सांसद दिनेश कश्यप एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर राव मौजूद रहेंगे।

• बीजापुर : अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी एवं जिला प्रभारी दीपेश अरोरा उपस्थित रहेंगे।

• गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : विधायक धरमजीत सिंह, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पाण्डेय एवं प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया सम्मिलित होंगीं।

• मुंगेली : विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व विधायक रजनीश सिंह एवं जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे मौजूद रहेंगे।

• सक्ती : पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एवं जिला प्रभारी मनोज शर्मा उपस्थित रहेंगे।

इन सबके साथ ही संबंधित जिलों के सभी स्थानीय सांसद, विधायक, विभिन्न आयोग/निगम-मण्डलों के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी भी अपने-अपने गृह जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

———————-

Devdutt Sahu

देवदत्त साहू — संपादक, Indian Jagran (IndianJagran.in)। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय देवदत्त साहू समाचारों की तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं। राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार, स्थानीय घटनाक्रम और समसामयिक विषयों पर समाचारों के संपादन एवं प्रस्तुतीकरण में उनकी विशेष रुचि है।

Related Articles

Back to top button