छत्तीसगढ़राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचारसमाचार और कार्यक्रम

*भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी व सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू का 25 व 26 को छत्तीसगढ़ प्रवास

*कोर ग्रुप, पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों और विचार परिवार के साथ होंगी बैठकें*

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीमती इरानी व सह प्रभारी श्री शम्भू राजधानी रायपुर पहुँचने के बाद 25 अक्टूबर (रविवार – प्रथम दिवस) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से 11:30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। इसके पश्चात पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) एवं प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक आयोजित होगी। दोपहर 12:30 बजे से 01:30 बजे तक पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा एवं रणनीतिक बैठक होगी। दोपहर 01:30 बजे से 02:30 बजे तक सभी सम्भाग प्रभारी, सह-प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला सह-प्रभारी तथा जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक सम्पन्न होगी। दोपहर 03:30 बजे से सायं 05:00 बजे तक पूर्व जनप्रतिनिधियों (पूर्व विधायकों एवं पूर्व सांसदों) के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी। सायं 05:30 बजे से 07:00 बजे तक पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। सायं 07:00 बजे से रात्रि 08:30 बजे तक भाजपा कोर ग्रुप की बैठक होगी।

 

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी और राष्ट्रीय मंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू 25 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान श्रीमती इरानी व श्री शम्भू भाजपा के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों, पूर्व व वर्तमान सांसदों-विधायकों सहित निगम, आयोग व मण्डलों के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों से संवाद स्थापित करेंगे।

 

 

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीमती इरानी व सह प्रभारी श्री शम्भू अगले दिन 26 अक्टूबर (सोमवार – द्वितीय दिवस) को प्रातः 10:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक राज्य के सभी भाजपा विधायकों के साथ संगठनात्मक चर्चा एवं बैठक करेंगे। पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदेश के पार्टी सांसदों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से 02:00 बजे तक राज्य मंत्रिमण्डल के मंत्रियों के साथ विशेष बैठक सम्पन्न होगी। दोपहर 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक विभिन्न निगम, मण्डल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित होगी। सायं 04:30 बजे से 05:30 बजे तक विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ संवाद व बैठक होगी।

Devdutt Sahu

देवदत्त साहू — संपादक, Indian Jagran (IndianJagran.in)। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय देवदत्त साहू समाचारों की तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं। राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार, स्थानीय घटनाक्रम और समसामयिक विषयों पर समाचारों के संपादन एवं प्रस्तुतीकरण में उनकी विशेष रुचि है।

Related Articles

Back to top button