कबीरधाम (कवर्धा)राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

कवर्धा में भगवान बिरसा मुण्डा जयंती पर कल होगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह, मुख्य अतिथि होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रधानमंत्री मोदी का होगा लाइव प्रसारण

कवर्धा। भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को स्थानीय पीजी कॉलेज डोम में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। जिले के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं, ताकि आयोजन सुचारू एवं सफल रूप से संपन्न हो सके।

कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया है कि जनजातीय गौरव दिवस को जिले के सभी शासकीय संस्थानों, विद्यालयों, आश्रम-छात्रावासों सहित धरबी आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत चिन्हांकित 275 ग्रामों के आदि सेवा केन्द्रों में भी मनाया जाए। इन स्थानों पर जनजातीय महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम के नायक-नायिकाओं के चित्र पर माल्यार्पण तथा प्रधानमंत्री के संदेश का लाइव/दूरदर्शन प्रसारण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम में ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

जिला स्तरीय मुख्य समारोह में विभिन्न विभाग अपनी-अपनी योजनाओं की प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाएँगे, जिनके माध्यम से जनजातीय समुदाय को संचालित योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किया जाएगा।

Devdutt Sahu

देवदत्त साहू — संपादक, Indian Jagran (IndianJagran.in)। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय देवदत्त साहू समाचारों की तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं। राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार, स्थानीय घटनाक्रम और समसामयिक विषयों पर समाचारों के संपादन एवं प्रस्तुतीकरण में उनकी विशेष रुचि है।

Related Articles

Back to top button