Uncategorized

*लोक निर्माण विभाग द्वार डीके कॉलेज खेल मैदान का समतलीकरण*

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी

बलौदाबाजार, 23 मार्च 2026/पिछले कुछ माह से दाऊ कल्याण शासकीय महाविद्यालय बलौदाबाजार परिसर में निर्माण कार्यों के चलते खेल मैदान पूरी तरह से खराब हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा खेल मैदान का समतलीकरण कराया जा रहा है।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग द्वारा खेल मैदान का समतलीकरण कार्य प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो ने बताया कि परिससर में निर्माण कार्य जारी होने के कारण मैदान क्षतिग्रस्त है लेकिन विभाग द्वारा इसका जल्द समतलीकरण कर लिया जाएगा।
क्रमांक 117

Devdutt Sahu

देवदत्त साहू — संपादक, Indian Jagran (IndianJagran.in)। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय देवदत्त साहू समाचारों की तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं। राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार, स्थानीय घटनाक्रम और समसामयिक विषयों पर समाचारों के संपादन एवं प्रस्तुतीकरण में उनकी विशेष रुचि है।

Related Articles

Back to top button