Uncategorized

15 वें वित्त आयोग ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत किया गया क्रय

    • रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
      नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने 10 नग ई रिक्शा का किया गया लोकार्पण
      ********
      नगर में बेहतर सफाई के लिए आवश्यक बताया गया
      ********
      बलौदा बाजार ।
      नगर स्वच्छ तो नागरिक स्वस्थ्य इसी मूल मंत्र मूल सूत्र को लेकर नगर में और बेहतर ढंग से स्वच्छता के कार्य निष्पादित हो सके इसके लिए नगर पालिका द्वारा 15 वें वित्त आयोग मध्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन घटक के अंतर्गत बैटरी चलीत ई रिक्शा क्रय किया गया, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, उपाध्यक्ष जितेंद्र महले एवं पार्षद गणों की उपस्थिति में श्रीफल तोड़कर पूजा अर्चना कर, हरी झंडी दिखाकर ई रिक्शा का शुभारंभ किया गया।
      नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने इस अवसर पर कहा कि नगर में स्वच्छता रखना महत्वपूर्ण कार्य है, नगर साफ एवं स्वच्छ रहेगी तभी हम सब विभिन्न प्रकार के प्रदूषण एवं बीमारियों से बच सकते हैं इसी उद्देश्य के लिए 10 नग ई रिक्शा का लोकार्पण किया गया, प्रदूषण से रहित बैटरी चलित रिक्शा से नगर के अंदर तंग गलियों में आसानी से प्रवेश कर सकेगी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने नगर में साफ सफाई रखने के लिए ई-रिक्शा को आवश्यक बताया बढ़ते नगर व कॉलोनी में निवासरत लोगों के घरों का कचरा अलग-अलग संग्रहित कर स्वक्षता रखने के लिए यह बैटरी चलित वाहन क्रय किया गया है, ई रिक्शा लोकार्पण के अवसर पर नगर पालिका के सभापति कन्हैया सेन, मनोज कांत पुरैना ,रोहित साहू अमितेष नेताम, सलमान शेख, गौतम चौहान, पार्षद प्रतिनिधि शशि भूषण शुक्ला, गोविंद पात्रे, शालीन शर्मा, नगर पालिका उप अभियंता रितेश स्थापक, रोहित भारती ,राजस्व प्रभारी प्रसून शर्मा, अमित वर्मा, श्रीमती नमिता ठाकुर ,इंदू साहू ,सुनीता साहू ,सुभाषिनी सेन्द्रे, अनिल पटेल, कृष्णा गेंडरे, त्रिनेक नायक, राजू घृतलहरे, शालिक राम वर्मा ,नंदकिशोर नेताम, बंटी खान ,गुरुदत्त तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Devdutt Sahu

देवदत्त साहू — संपादक, Indian Jagran (IndianJagran.in)। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय देवदत्त साहू समाचारों की तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं। राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार, स्थानीय घटनाक्रम और समसामयिक विषयों पर समाचारों के संपादन एवं प्रस्तुतीकरण में उनकी विशेष रुचि है।

Related Articles

Back to top button