Uncategorized

सही दवा शुद्ध आहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी

दिनांक 11 मई 2026 तक संचालित *“सही दवा–शुद्ध आहार–यही छत्तीसगढ़ का आधार”* अभियान के तहत, नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर जिला बलौदा बाजार के आदेशानुसार एवं सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में, अभियान के तृतीय चरण के प्रथम दिवस दिनांक 4/05/2026 को जिला बलौदा बाजार के भाटापारा क्षेत्र में स्थित 04 थोक औषधि प्रतिष्ठानों में नार्कोटिक nrx औषधियों के संबंध में निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सभी प्रतिष्ठानों में नार्कोटिक औषधियों से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही, औषधियों को निर्धारित तापमान (Prescribed Temperature) में सुरक्षित रूप से भंडारित करने हेतु संबंधित संचालकों को निर्देश दिए गए।01 फर्म में औषधि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस प्रस्तावित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता परीक्षण हेतु 02 औषधि नमूनों का संकलन किया गया।

Devdutt Sahu

देवदत्त साहू — संपादक, Indian Jagran (IndianJagran.in)। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय देवदत्त साहू समाचारों की तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं। राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार, स्थानीय घटनाक्रम और समसामयिक विषयों पर समाचारों के संपादन एवं प्रस्तुतीकरण में उनकी विशेष रुचि है।

Related Articles

Back to top button