Uncategorized

सुरक्षा की मांग को लेकर जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन

माताजी के साथ हुई दुर्घटना के विरोध व सुरक्षा की मांग को लेकर जैन समाज ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।
रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
समय समय पर जैन सन्तो का नगर में होता है आगमन, सुरक्षा आवश्यक
बलौदा बाजार।
मध्यप्रदेश में रीवा जिले में विहार के दौरान आर्यिका माताजी के साथ हुई दुःखद घटना के विरोध एवं जैन संतों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर सकल दिगम्बर जैन समाज, बलौदा बाजार द्वारा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।

सकल दिगम्बर जैन समाज ने सौंपे गए ज्ञापन में यह मांग प्रमुखता से रखी गई कि जैन समाज के मुनिराज एवं आर्यिका माताजी का समय समय पर नगर बलौदाबाजार आगमन एवम प्रस्थान होते रहता है, इस दौरान जिस मार्ग से आगमन व विहार हो उस मार्ग में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हो साथ ही यातायात नियंत्रण एवं वाहन गति सीमा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि नगर के पहुंच मार्ग अक्सर वाहनों की आवा गमन लगे रहता है, पैदल चलकर मार्गो से वे मुनि महाराज अपने निर्धारित स्थलों तक चलते है जिसमे अन्य लोग भी शामिल होते है, ऐसे में सुरक्षा आवश्यक है, साथ ही जैन समाज द्वारा विगत दिनों घटित दुर्घटना पर भी शोक व्यक्त की गई व घटना पर भी संवेदना के साथ ऐसी घटना दुःखद है यह न होने पाए जिसे आवश्यक बताया गया ।

ज्ञापन सौंप कर सुरक्षा की मांग के दौरान इस नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जैन समाज अध्यक्ष संदीप जैन पूर्व जैन समाज अध्यक्ष दिनेश जैन, जैन समाज सचिव अनुराग जैन, जैन समाज कोषाध्यक्ष धीरज जैन, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती नविता जैन, महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ममता जैन सहित श्रीमती मनोरमा जैन, श्रीमती साधना जैन, श्रीमती नेहा जैन, श्री अनिल छाबड़ा, श्री नितिन जैन, श्री प्रवीण जैन एवं श्री ऋषभ जैन उपस्थित थे। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे एवं सभी ने जैन संतों की सुरक्षा हेतु प्रशासन से ठोस कदम उठाये जाने की मांग की।

Devdutt Sahu

देवदत्त साहू — संपादक, Indian Jagran (IndianJagran.in)। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय देवदत्त साहू समाचारों की तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं। राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार, स्थानीय घटनाक्रम और समसामयिक विषयों पर समाचारों के संपादन एवं प्रस्तुतीकरण में उनकी विशेष रुचि है।

Related Articles

Back to top button