Uncategorized

आगजनी जैसी गंभीर दुर्घटना से निपटने नगर में बनेगा फायर स्टेशन

आगजनी जैसी गंभीर दुर्घटना से निपटने नगर में बनेगा फायर स्टेशन
रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
आपदा प्रबंधन से 92 लाख की स्वीकृति पूर्व में स्थल चयनित,अग्निशमन की योजना होगी साकार।
नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने की थी मांग, सांसद बृजमोहन अग्रवाल व केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति अध्यक्ष व पार्षदों ने आभार माना।
नगर बलौदाबाजार सहित आसपास के क्षेत्र में समय-समय पर होने वाली गम्भीर अग्नि दुर्घटना से पीड़ित को जनधन की क्षति होती है, ऐसी दुर्घटना वह आपदा से तत्काल निपटने के लिए ही नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन की पहल पर कैबिनेट मंत्री एवम विधायक टंकराम वर्मा से फायर स्टेशन बनाये जाने की मांग के अनुरूप नगर में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 92 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई, उक्त निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।

आगजनी की घटना से नगर सहित आस पास के क्षेत्र में समय-समय पर होने वाली अग्नि दुर्घटना से पीड़ित को जनधन की भारी क्षति होती है व कुछ पल में सब कुछ जल कर नष्ट हो जाता है, किंतु आग को बुझाने के लिए पीड़ित व हित करने की सोंचने वाले लोग बदहवास हो कर बेबस फायर बुझाने वाहनों की प्रतीक्षा करते रहते हैं, तत्कालीन सुविधा में आसपास से मिलने वाले बोर का पानी ही एक सहारा होता है।

ऐसी ही घटनाओं व आपदा से निपटने व आगजनि की आकस्मिक घटना को बढ़ने से पहले रोकने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा फायर ब्रिगेड की व्यवस्था के साथ निर्माण व सुधार संधारण हेतु भवन बनाए जाने की मांग की गई थी, इस संबंध में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक टंकराम वर्मा से चर्चा कर फायर ब्रिगेड व फायर स्टेशन की मांग की गई थी साथ ही इस सम्बंध में कलेक्टर बलौदा बाजार से भी इस बाबत मांग एवं चर्चा अनुरूप निर्माण हेतु स्थल चयन किया गया था।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के अंतर्गत फायर स्टेशन हेतु भवन एवं गैरेज के निर्माण किए जाने 92 लाख की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हुई है, उक्त कार्य कैबिनेट मंत्री के आपदा प्रबंधन अंतर्गत प्रदाय किया गया है, जिसका निर्माण नगर के मध्य यातायात थाना के पीछे गौरव पर के समीप रिक्त भूमि में किया जाना प्रस्तावित है।

नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के मांग एवं प्रयास के फल स्वरुप उक्त फायर स्टेशन का अतिशीघ्र निर्माण प्रारंभ होगा,

नगर बलौदा बाजार जिला मुख्यालय होने के बाद भी तात्कालिक सुविधा व व्यवस्था के लिए फायर स्टेशन नहीं होने से कभी भी आपदा अग्नि दुर्घटना में आसपास के सीमेंट संयंत्र व नगर सेना की सुविधा मिलती थी परइसी घटित अग्नि दुर्घटनाओं में घटना स्थल पर तत्काल सुविधा मिल सके इसके लिए नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ मांग रखी गई थी, जिसे पूर्ण किया गया है।

फायर स्टेशन के लिए स्थल पूर्व में ही चयनित कर लिया गया था स्वीकृति पर उपमुख्यमंत्री एवम नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव जी,रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी,सहित कैबिनेट मंत्री एवम विधायक टंकराम वर्मा जी का आम जन व लोगो के प्रति अदाध श्रद्धा रखते हुए सहयोग दिए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन सहित उपाध्यक्ष जितेंद्र महले एवं सभापति व पार्षद गण ने हृदय से आभार व्यक्त किया व नगर के लिए समय-समय पर मिलने वाले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया है जिसमे हरजीत सिंह सलूजा, जितेंद्र डड़सेना, कन्हैया सेन, प्रिया शशिभूषण शुक्ला, मनोज कान्त पुरैना, आदित्य गुप्ता, पार्षद श्रीमती अंजनी गोविंद पात्रे, अमितेष नेताम, श्रीमती रेखा पोषण पटेल, श्रीमती श्रद्धा मनीष वर्मा, रोहित साहू, लोकेश चेलक , सतीश पटेल , सुरेश घृतलहरे, गौतम सिंह चौहान, चन्द्र शेखर गुप्ता, श्रीमती डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव, श्रीमती मंजू फेकर , सलमान शेख, ममता सुभाष राव ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्य की सराहना किये है, वही नगर के निवासियों ने भी फायर स्टेशन के निर्माण की स्वीकृति पर हर्ष व आभार व्यक्त किया है।

Devdutt Sahu

देवदत्त साहू — संपादक, Indian Jagran (IndianJagran.in)। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय देवदत्त साहू समाचारों की तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं। राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार, स्थानीय घटनाक्रम और समसामयिक विषयों पर समाचारों के संपादन एवं प्रस्तुतीकरण में उनकी विशेष रुचि है।

Related Articles

Back to top button