Uncategorized

*जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा ‘गोलू’ जायसवाल का जन्मदिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी

बलौदाबाजार, 12 जून। जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन, बलौदाबाजार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा ‘गोलू’ जायसवाल का जन्मदिवस समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने सहभागिता कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर श्रीमती जायसवाल का कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे-बाजे, पुष्पवर्षा एवं भव्य आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। नगर भवन परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति कार्यक्रम की विशेषता रही।

समारोह के दौरान सुप्रसिद्ध लोक कलाकार गंगा साहू एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम “लोक बयार मोरध्वज नगरी आरंग” लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। गंगा साहू के मधुर लोकगीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा दर्शक देर तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। एवं समस्त ग्रामीणजनों के लिए भोजन व्यवस्था किया गया था।

इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, सरपंचों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीमती आकांक्षा जायसवाल को पुष्पगुच्छ एवं गजमाला भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आनंद यादव, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, पूर्व विधायक श्री प्रमोद शर्मा, श्रीमती अदिति बाघमार, श्रीमती सत्यभामा साहू, श्रीमती सरिता जायसवाल, श्री संजय श्रीवास, श्री अमितेश नेताम, श्री ओमप्रकाश निर्मलकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त जनपद पंचायत बलौदाबाजार क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, ग्रामीणजन, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा सिविल लाइन दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा ‘गोलू’ जायसवाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Devdutt Sahu

देवदत्त साहू — संपादक, Indian Jagran (IndianJagran.in)। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय देवदत्त साहू समाचारों की तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं। राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार, स्थानीय घटनाक्रम और समसामयिक विषयों पर समाचारों के संपादन एवं प्रस्तुतीकरण में उनकी विशेष रुचि है।

Related Articles

Back to top button