Uncategorized

पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक मे राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 पर चर्चा की गई.

पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक मे राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 पर चर्चा की गई.

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी

बलौदाबाजार! पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील इकाई बलौदाबाजार की मासिक बैठक मे संगठन के विस्तार, राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 को विलोपित करने, केंद्र के अनुसार महंगाई राहत देने जैसे शासन से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा हुई. आगामी 20 जुलाई को मंत्रालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर होने वाले धरना प्रदर्शन मे शामिल होने और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौपने के कार्यक्रम मे शामिल होने पर सहमति बनी. बैठक मे वरिष्ठ सदस्य जयनारायण केसरवानी ने भारतीय स्टेट बैंक की सी पी पी योजना से पेंशनरों को मिलने वाले लाभ की जानकारी देते हुए योजना की सदस्यता लेने बैंक द्वारा जारी किये गए आवेदन पत्र उपलब्ध कराये व उन्हें शीघ्र भर कर बैंक मे जमा करने का निर्देश दिया. आगामी समय मे जिले के वार्षिक सम्मेलन के आयोजन पर सहमति बनी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रांतीय महामंत्री डी पी जैन, सभा की अध्यक्षता कर रहे एस पी पाण्डेय, तहसील इकाई के अध्यक्ष एस डी पड़वार, जिलाध्यक्ष एस एम पाध्ये व वारिष्ठ सदस्य जयनारायण केसरवानी ने अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना व हनुमान चालीसा के पाठ से हुआ. इस अवसर पर नेहरू लाल यादव, राजेंद्र मिश्रा, पी आर धीवर, के के वर्मा, कांशी राम साहू, इतवारी राम ध्रुव, ए के ध्रुव व जी पी वर्मा उपस्थित थे. तहसील अध्यक्ष एस डी पड़वार ने आभार प्रदर्शन किया.

Devdutt Sahu

देवदत्त साहू — संपादक, Indian Jagran (IndianJagran.in)। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय देवदत्त साहू समाचारों की तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं। राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार, स्थानीय घटनाक्रम और समसामयिक विषयों पर समाचारों के संपादन एवं प्रस्तुतीकरण में उनकी विशेष रुचि है।

Related Articles

Back to top button