Uncategorized

संगठन सृजन अभियान का आयोजन

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित

प्रेस विज्ञप्ति

बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, बलौदाबाजार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “संगठन सृजन” अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ कमेटियों का गठन, बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति तथा वार्ड कमेटियों के गठन की प्रक्रिया को गति देना रहा, ताकि संगठन की जमीनी स्तर पर मजबूती सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे, पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, शहर प्रभारी वैभव केशरवानी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर यदु, ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरी भृगु, पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष सलमान शेख सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। नेताओं ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही आगामी चुनावों में सफलता की कुंजी होगा।

इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि मनीष वर्मा, संतोष तिवारी, लाकेश साहू, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, नीरज बंधे, पार्षद डिगेश्वरी, रविंद्र नामदेव, सुरेश कुमार धृतलहरे, देवेंद्र बंजारे, सुभाष राव, जय नायक, हनी लहरे, राहुल नेगी, सुखदेव साहू, जय सिंह, भेनू साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Devdutt Sahu

देवदत्त साहू — संपादक, Indian Jagran (IndianJagran.in)। पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय देवदत्त साहू समाचारों की तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं। राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार, स्थानीय घटनाक्रम और समसामयिक विषयों पर समाचारों के संपादन एवं प्रस्तुतीकरण में उनकी विशेष रुचि है।

Related Articles

Back to top button