indianjagran.in
धमतरी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में रिक्त संविदा पदों हेतु चयन सूची जारी……17 से 19 फरवरी तक होगा दस्तावेजों का सत्यापन

धमतरी/ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला धमतरी अंतर्गत रिक्त संविदा पदों की पूर्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 15 दिसंबर से 09 जनवरी 2026 तक चिन्हांकित तिथियों में किया गया था। उपरोक्तानुसार विज्ञापित पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.dhamtari.gov.in पर प्रकाशित की गई है।
चयनित एवं प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन हेतु पदवार तिथियाँ 17 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई हैं। दस्तावेज सत्यापन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला धमतरी में किया जाएगा। समस्त अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर स्वयं उपस्थित होकर आवेदन के समय प्रस्तुत किए गए सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियाँ अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। निर्धारित समय पर अनुपस्थित रहने की स्थिति में अभ्यर्थी को अयोग्य माना जाएगा।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाता है कि आवेदन के साथ संलग्न सभी अभिप्रमाणित प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियाँ दस्तावेज सत्यापन के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, अन्यथा अभ्यर्थी की पात्रता निरस्त की जा सकती है। नियुक्ति के पश्चात् भी यदि किसी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि पाई जाती है अथवा प्रस्तुत दस्तावेज त्रुटिपूर्ण अथवा फर्जी पाए जाते हैं, तो चयन समिति द्वारा नियुक्ति आदेश निरस्त किए जाने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।

Related posts