चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्यों ने व्यापारियों और सब्जी विक्रेताओं को दुकानों पर पहुंचकर चिल्लर का वितरण किया

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्यों ने व्यापारियों और सब्जी विक्रेताओं को दुकानों पर पहुंचकर चिल्लर का वितरण किया
रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
बलौदाबाजार। बाजार में चिल्लर की समस्या को देखते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा व्यापारियों एवं सब्जी विक्रेताओं को राहत पहुंचाने की पहल की गई। चेंबर के पदाधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में दुकानों पर जाकर व्यापारियों और सब्जी विक्रेताओं को आवश्यकतानुसार चिल्लर उपलब्ध कराया।
चिल्लर की व्यवस्था के लिए भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से ₹1, ₹2, ₹10 और ₹20 मूल्यवर्ग के सिक्कों की व्यवस्था की गई। चेंबर पदाधिकारियों ने इन सिक्कों को व्यापारियों तक पहुंचाकर वितरित किया, ताकि रोजमर्रा के लेन-देन में ग्राहकों और दुकानदारों को परेशानी न हो।
चेंबर के इस प्रयास से छोटे दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं सहित बाजार में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। व्यापारियों ने बताया कि छोटे मूल्य के नोट और सिक्कों की कमी के कारण अक्सर खुले पैसे को लेकर परेशानी होती थी। ऐसे में बाजार में सीधे पहुंचकर चिल्लर उपलब्ध कराने की पहल उपयोगी साबित होगी।
चिल्लर वितरण होने से व्यापारी एवं छोटे व्यापारी में हर्ष का माहौल
कपड़ा व्यापारी मेडिकल व्यापारी सर्राफा व्यापारी एवं सब्जी व्यापारियों ने चिल्लर वितरण होने से प्रशंसा व्यक्त की समय-समय पर इस प्रकार चिल्लर मिलने से बाजार में आए दिन होने वाली परेशानी दूर होगी
सब्जी विक्रेता हीरामणि ने बताया एक बहुत अच्छी पहल है हम चेंबर का आभार व्यक्त करते हैं जिन्हें छोटे व्यापारियों के लिए चिल्लर की व्यवस्था की हम धन्यवाद देते हैं
सब्जी व्यापारी जयसवाल ने बताया चिल्लर की कमी के कारण व्यापार बहुत प्रभावित हो रहा था चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों का का आभार व्यक्त करते हैं समय-समय पर ऐसी व्यवस्था होने से हम छोटे व्यापारियों को व्यापार करने में असुविधा नहीं होगी
चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना चेंबर की प्राथमिकता है। बाजार में चिल्लर की उपलब्धता बनाए रखने के लिए स्टेट बैंक के सहयोग से यह पहल की गई है। इससे व्यापारिक लेन-देन सुचारु होगा और ग्राहकों को भी खुले पैसे के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। चिल्लर वितरण में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का अध्यक्ष लक्ष्मी साहू शिव प्रसाद तिवारी कालू धीवर दिलीप माहेश्वरी पत्रकार संजय नारायण केसरवानी एवं अन्य सदस्य मौजूद थे



