करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा

करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा
करही बाजार।
चैंबर ऑफ कॉमर्स इकाई, करही बाजार द्वारा आयोजित विदाई एवं स्वागत समारोह शनिवार को समरसता भवन, करही बाजार में गरिमामय माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता चैंबर ऑफ कॉमर्स इकाई के अध्यक्ष रघुबर प्रसाद केशरवानी ने की।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष (चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, छत्तीसगढ़) श्री चंद छाबड़िया, बलौदा बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स के भूतपूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर भट्टर, बलौदा बाजार चैंबर के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी साहू तथा भाटापारा चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गुरमुख गंगवानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
निवर्तमान पदाधिकारियों की विदाई व नई टीम का अभिनंदन
समारोह में पूर्व अध्यक्ष कृष्णा केसरवानी एवं उनकी कार्यकारिणी टीम को उनके सफल कार्यकाल और व्यापारिक हित में दिए गए योगदान के लिए ससम्मान विदाई दी गई। वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष रघुबर प्रसाद केशरवानी एवं उनकी नई कार्यकारिणी टीम का आत्मीय अभिनंदन व स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बलौदा बाजार के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने व्यापारियों को संगठित रहने और व्यापारिक समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए सीधे कलेक्टर तथा वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी। श्री जुगल भटटर ने अपने उदबोधन में व्यापारियों को संगठन की मजबूती और खुलकर व्यापार करने हेतु प्रेरित किया गया अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी व्यापारिक एकजुटता और स्थानीय समस्याओं पर अपने विचार रखे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की सूची
समारोह के दौरान करही बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स की नवीन पदस्थापना एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई, जो निम्नानुसार है:
* अध्यक्ष: रघुबर प्रसाद केशरवानी
* उपाध्यक्ष: सुनील पटेल, श्री यशवंत देवांगन
* सचिव: मोतीराम देवांगन
* कोषाध्यक्ष: बसंत देवांगन, अनिल देवांगन
* सह-सचिव: कृष्णादास मानिकपुरी
* वसूलकर्ता: रामनारायण यादव
कार्यकारिणी सदस्य:
* हेमंत देवांगन
* पुनीतराम वर्मा
* रामखिलावन चौहान
* शारदाराम
* रमाशंकर पटेल
* हीरानाम पटेल
* रामप्यारे निषाद
* लिलकूरम सेन
* दीनदयाल देवांगन
* मनोज तिवारी
विशेष आमंत्रित सदस्य:
* सियाराम चौधरी
* कृष्णा केशरवानी
* मुकेश केशरवानी
* राजकुमार पटेल
* श्रवण देवांगन
* विकास केशरवानी
आयोजन को सफल बनाने में मोतीलाल देवांगन और मुकेश केसरवानी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारी, चैंबर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।



