तीर्थ यात्रा से लौटे सभी सदस्यों का स्वागत किया गया

तीर्थ यात्रा से वापस लौटे सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया
रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन कमेटी, बलौदा बाजार द्वारा आयोजित जबलपुर स्थित मढ़िया एवं दमोह स्थित श्री कुंडलपुर जी की तीर्थ यात्रा आज दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
तीर्थ यात्रा से वापस लौटे सभी तीर्थयात्री श्रद्धालुओं का बलौदा बाजार जैन समाज द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती नमिता जैन एवं महिला मंडल की सदस्याओं, एवं संरक्षक महेंद्र जैन तथा समाज के वरिष्ठजनों द्वारा सभी श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर, श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
तीर्थ यात्रा के दौरान बलौदा बाजार जैन समाज के सभी श्रद्धालुओं ने श्री कुंडलपुर में विराजमान श्री आदिनाथ भगवान, बड़े बाबा के चरणों में अभिषेक एवं सामूहिक आदिनाथ शांति विधान का पुण्यार्जन किया।
श्री कुंडलपुर के बड़े बाबा की अतिशयकारी प्रतिमा प्राचीन एवं श्रद्धा का प्रमुख केंद्र मानी जाती है। यह पवित्र तीर्थस्थल जैन समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आस्था का केंद्र है, जहाँ देशभर से श्रद्धालु दर्शन, अभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आते हैं।
इस तीर्थ यात्रा के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ, पुण्यार्जन एवं विश्व शांति की मंगल भावना के साथ भगवान श्री आदिनाथ के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।
[ कुंडलपुर यात्रा में निम्न सदस्य शामिल हुए
* पियूष पाटनी
* तुषार पाटनी
* शालिनी पाटनी
* रिंकी पाटनी
* वीना पाटनी
* रुनझुन पाटनी
* प्रथम पाटनी
* मेठी पाटनी
* डी. पी. जैन जी
* मिसेज डी. पी. जैन
* अनुराग जैन
* दीप्ति जैन
* महावीर जैन
* मनोरमा जैन
* संदीप जैन
* ज्योति जैन
* रमेश छावड़ा
* शांति छावड़ा
* रितेश छावड़ा
* रीत छावड़ा
* मनोज पाटनी
* प्रीति पाटनी
* प्रीति पाटनी के बच्चे
* प्रीति पाटनी के बच्चे
* लक्की छावड़ा
* पवन छावड़ा
* एकता छावड़ा
* तारा छाबड़ा
* एरा छाबड़ा
* प्रवीन छावड़ा
* श्वेता छावड़ा
* प्रमोद जैन
* दिनेश जैन
* ममता छावड़ा
* मीता छावड़ा
* ऋषभ जैन
* नेहा जैन
* अजीत जैन
* शिल्पा जैन
* मिनल जैन
* संजय पाटनी
* डिंपल पाटनी
* मयूर छावड़ा
* समयरा छावड़ा
* रुचि छावड़ा
* दिनेश जैन स्टेट बैंक
* रोली जैन
* पार्वती देवी जैन
* मिश्रीलाल जैन



