धमतरी/ आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वाधान में, वात्सल्य सृजन यूथ ऑर्गेनाइजेशन छत्तीसगढ़ एवं झिरिया साहू समाज युवा प्रकोष्ठ पिपरछेड़ी के संयुक्त तत्वावधान में मानस सेवा ब्लड बैंक की मदद से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक पहल में युवाओं और समाजजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में 50 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित किया गया, जो आपात स्थिति में मरीजों की जान बचाने में अमूल्य योगदान देगा।
इस अवसर पर जनपद सदस्य भारती चंदाहास साहू, सरपंच आसनी साहू एवं पंचगण उपस्थित रहे। उन्होंने समाज की इस सेवा भावना की प्रशंसा की। समाज के पदाधिकारियों में अध्यक्ष भूपत साहू, उपाध्यक्ष हेमलाल साहू एवं सचिव डॉ. भूपेंद्र साहू ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी सहयोगियों और दाताओं का आभार व्यक्त किया।

रक्तदान शिविर में युवा प्रकोष्ठ के सदस्य वासु कुमार, खेमलाल, ऋतुराज, डमेश्वर, हरीश, मुरली, नीलकमल, डुमेंद्र, पूनमचंद, झामेश, फ़लेश, नीरज, लेखराज, हेमेंद्र, अजय, पंकज, चंदनदास, भावेश, छगनलाल, सत्यवान, गीतेश, देवानंद, अरुण, डोमेंद्र, मिथलेश, हिलेंद्र, वेदप्रकाश, तिलोचन और धनेश सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी की।

युवाओं ने संकल्प लिया कि इस तरह की सेवा गतिविधियों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि रक्तदान के माध्यम से और अधिक जरूरतमंद लोगों को जीवनदान मिल सके।
