रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे, जहां वे साइंस कॉलेज मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस राजनीतिक दौरे के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) छत्तीसगढ़ ने कांग्रेस और खड़गे को निशाने पर लिया है।
भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तीखा पोस्ट साझा करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे से कई सवाल किए हैं। भाजपा ने खड़गे को भगवान श्रीराम के ननिहाल माने जाने वाले छत्तीसगढ़ की धरती पर आने का स्मरण कराते हुए पूछा:
- क्या वे अपनी “सनातन विरोधी सोच” को दरकिनार करते हुए ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष करेंगे?
- क्या उनके बेटे द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर प्रतिबंध लगाने की बात को वे सही मानते हैं, और क्या यह संविधान का अपमान नहीं है?
- कांग्रेस नेताओं द्वारा राम और सनातन आस्था पर की गई विवादास्पद टिप्पणियों पर पार्टी की क्या स्थिति है?
- भाजपा ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को “कांग्रेस का एटीएम” बना दिया गया, और कई घोटालों के जरिए दिल्ली तक पैसे पहुंचाए गए। भाजपा ने सवाल किया कि क्या खड़गे को भी इसका कोई “हिस्सा” मिला?
- राज्य में कांग्रेस से जुड़े कई नेताओं के जेल में होने को लेकर भाजपा ने भ्रष्टाचार पर खड़गे की “चुप्पी” पर सवाल खड़े किए।
- इसके साथ ही भाजपा ने इमरजेंसी का हवाला देते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस को संविधान पर बोलने का नैतिक अधिकार है?
भाजपा ने अपने पोस्ट पर सवाल किया हैं कि, “छत्तीसगढ़ की जनता पूछ रही है – खड़गे जी, जवाब देंगे या फिर एक बार सनातन का विरोध कर चले जाएंगे?”
कांग्रेस की ओर से इस पोस्ट का अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है। मल्लिकार्जुन खड़गे की आज की सभा में यह देखना दिलचस्प होगा कि वे इन सवालों का क्या जवाब देते हैं या इस राजनीतिक हमले को नजरअंदाज करते हैं।
खड़गे जी, आप भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की धरती पर आए हैं, छत्तीसगढ़ की जनता आपसे पूछती है कि –
– क्या आप सनातन आस्था पर हमला करने की अपनी आदत को दरकिनार करते हुए जय श्रीराम का जयकारा लगाएंगे?
– आपके दुर्जन बेटे ने कहा, सरकार बनी तो RSS पर बैन लगेगा। क्या ये संविधान की…
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) July 7, 2025
