
धमतरी। ग्राम पंचायत तेलीन सत्ती में रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर स्वच्छता कार्य किया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने संदेश दिया कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि हमारी दिनचर्या का हिस्सा बननी चाहिए।
सफाई अभियान में प्रमुख रूप से सरपंच देवेंद्र सिन्हा,नंदनी सिन्हा,उप सरपंच पोषण साहू, सचिव निशा देवांगन, पंच गण शिवस्ती घृतलहरे, वासु गायकवाड़, चमेली जोशी, सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं स्वच्छता महिला सरिता ढीमर, सविता जांगड़े,अरुणा,केसरी घृतलहरें रुक्मणी जोशी,भारत सिन्हा एवं अन्य ग्रामवासियों ने अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में सरपंच देवेंद्र सिन्हा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। ग्रामवासियों को प्रेरित किया गया कि वे अपने घर-आंगन के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों को भी साफ-सुथरा रखें। उपसरपंच पोषण साहू ने कहा कि इस पहल से ग्राम में स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी।ग्राम पंचायत तेलीनसत्ती का यह प्रयास क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का एक प्रयास है।
